फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth arrested with 25 grams smack

25 ग्राम स्मैक सहित युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 25 grams smack
एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 25 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेल इंचार्ज जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ लेकर एक युवक कलानौर से होता हुआ शहर में आएगा।
विज्ञापन

इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक धर्म सिंह की टीम का गठन किया गया। टीम ने कलानौर जाकर यमुना नदी पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक उत्तर प्रदेश की ओर से बाइक पर आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ बजरंग लाल शर्मा को बुलाया गया। उसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव सलेमपुर निवासी आजम के नाम से हुई। आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आरोपी नशीले पदार्थ कहां से लेकर आता था। लेकिन आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। इसलिए साफ जाहिर होता है कि आरोपी के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए हैं। इंचार्ज ने बताया कि युवक से जो स्मैक बरामद हुई है उसकी कीमत करीब 75 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed