फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth arrested for carrying banned medicines in car from UP, Yamunanagar

यूपी से कार में प्रतिबंधित दवाइयां लेकर आ रहा युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for carrying banned medicines in car from UP, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने उत्तर प्रदेश से कार में प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा लेकर आ रहे एक युवक को हथनीकुंड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 1416 प्रतिबंधित नशे के कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
सेल के प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि एक युवक उत्तर प्रदेश से कार में सवार होकर हरियाणा में हथिनी कुंड बैराज से होता हुआ जिले में प्रतिबंधित दवाइयां लेकर आएगा। इस सूचना के आधार पर एएसआई निर्मल सिंह की टीम ने हथिनी कुंड बैराज पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद उत्तर प्रदेश की ओर से एक कार आती दिखाई दी। टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई।
विज्ञापन

मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ जोगेश कुमार को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ। मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को भी बुलाया गया। आरोपी के पास से 1416 नशे के कैप्सूल पाए गए, जोकि प्रतिबंधित हैं। पूछताछ में आरोपी की पहचान बलौली निवासी विनोद उर्फ काला के रूप में हुई। सेल के प्रभारी ने बताया कि आरोपी लंबे समय से प्रतिबंधित दवाइयों का काम कर रहा था। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जो दवाइयां आरोपी से पकड़ी गई है वह नशे में इस्तेमाल की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed