{"_id":"64e2681dd8f85c7e0d0bad84","slug":"youth-and-supplier-arrested-with-heroin-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-4337-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हेरोइन के साथ युवक व सप्लायर किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हेरोइन के साथ युवक व सप्लायर किया गिरफ्तार
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम में 6.57 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक व सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेल के प्रभारी प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक इंडस्ट्रियल एरिया यमुनानगर में नशीले पदार्थ के साथ घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक राम कुमार, सोमनाथ, सतीश कुमार, मुख्य सिपाही योगेश, अखिलेश, अमरजीत की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर सिंचाई विभाग के एसडीओ बलविंद्र शर्मा को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से छह ग्राम 57 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी पहचान इंदिरा गार्डन निवासी अंकित कुमार के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
प्रमोद वालिया ने बताया कि आरोपी अंकित कुमार ने पूछताछ में बताया था वह नशीले पदार्थ आईटीआई के नजदीक रहने वाले अमनदीप सिंह से लेकर आता है। टीम ने कार्रवाई करते हुए अमनदीप सिंह को भी ससौली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पहले भी नशा सप्लाई का एक मामला दर्ज है जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।