{"_id":"68c5c1b97db8500d250f4df4","slug":"youth-accused-of-kidnapping-teenager-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-143787-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक पर किशोरी को अगवा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक पर किशोरी को अगवा करने का आरोप
Sun, 14 Sep 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना गांधीनगर में शनिवार को थाने पहुंचे परिवार ने आरोप लगाए कि तीन दिन से लापता उनकी बेटी को अन्य समुदाय का युवक अगवा कर ले गया है। इसका पता लगने पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला मंत्री रवि शर्मा भी कार्रवाई की मांग लेकर टीम के साथ पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मूल रूप से बिहार निवासी व्यक्ति ने बताया कि कई वर्षों से परिवार संग यमुनानगर में रहता है। वह मजदूरी करता है और पत्नी कुछ घरों में सफाई का काम करती है।
नौ सितंबर को पत्नी 16 साल की बेटी को भी जम्मू कॉलोनी में अपने साथ काम पर ले गई थी, जहां से बेटी लापता हो गई। बाद में पता चला कि जम्मू कॉलोनी से अन्य समुदाय का युवक बेटी को अगवा कर ले गया है। तब थाने में शिकायत देने पहुंचे।
विज्ञापन
शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री रवि शर्मा भी टीम के साथ थाने पहुंचे और प्रभारी से बात की। बताया कि उक्त युवक की ओर से किसी ने मामला रफा-दफा करने के एवज में डेढ़ लाख रुपये देने की पेशकश की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपी को पकड़ लेंगे।