{"_id":"6711634761c77879890e74f4","slug":"young-men-misbehaved-with-the-doctor-in-the-district-hospital-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-127011-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में युवकों ने डॉक्टर से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में युवकों ने डॉक्टर से की अभद्रता
Fri, 18 Oct 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। झगड़े के बाद मेडिकल कराने के लिए अस्पताल में पहुंचे युवकों ने ड्यूटी पर तैनात डॉ. नीतीश सैनी और स्टाफ के साथ भी मारपीट व अभद्रता की। डॉक्टर ने एसपी से शिकायत की तो पुलिस हरकत में आई। इसके बाद केस दर्ज कर दो भाईयों समेत तीन को गिरफ्तार किया है।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार रात को डॉ. नीतीश सैनी डयूटी पर थे। उसी समय कुछ युवक वहां पर पहुंचे। युवकों का आईटीआई के पास कोई विवाद हो गया था और वह मेडिकल कराने के लिए आए थे। बताया जा रहा इसी बीच डॉक्टर एक मरीज को देख रहे थे और कुछ देर इंतजार करने को कहा। इसी बात को लेकर आरोपियों ने डॉक्टर से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
स्टॉफ बीच बचाव को आया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। स्टॉफ ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद सीधे एसपी से शिकायत की गई। तब जाकर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने डॉ. नीतीश सैनी की शिकायत पर गुरु तेगबहादुर नगर निवासी वीरेंद्र, नरेंद्र नगर निवासी तरुण व उसके भाई वरुण समेत कई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।