फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man's mobile snatched on the pretext of asking the address of the bus stand

Yamuna Nagar News: बस स्टैंड का पता पूछने के बहाने छीना युवक का मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Young man's mobile snatched on the pretext of asking the address of the bus stand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। औद्योगिक क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने बस स्टैंड का पता पूछने के बहाने जम्मू कॉलोनी निवासी धर्मनाथ को बाइक के बीच बिठाकर मोबाइल छीन लिया। धर्मनाथ ने बहादुरी दिखाते हुए चलती बाइक पर पीछे बैठे युवक को धक्का देकर गिरा दिया। जबकि बाइक चला रहा युवक फरार हो गया। नीचे गिरे युवक से मोबाइल बरामद कर उसे पुलिस के हवाले कर लिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बिहार के नाबांद जिला के गांव अतराम निवासी धर्मनाथ ने बताया कि वह जम्मू कॉलोनी में किराए पर रहता है। वह औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार देर शाम फैक्ट्री से छुट्टी के बाद वह सब्जी मंडी में गया। मंडी से सब्जी खरीदकर पैदल जम्मू कॉलोनी की तरफ जा रहा था। जब वह सब्जी मंडी से बाहर निकला तो बाइक पर दो युवक उसे मिले। आरोपियों ने उससे बस स्टैंड का पता पूछा। इसके बाद उसे बातों में लगाकर अपने साथ बाइक पर बिठा लिया। जब वे चांदपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो चलती बाइक पर आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया। उसने शोर मचाया, लेकिन आरोपियों ने बाइक नहीं रोका। विश्वकर्मा चौक के पास पहुंचकर उसने बाइक पर पीछे बैठे युवक को धक्का दिया। इसके बाद वो और बाइक पर पीछे बैठा युवक नीचे गिर गया। बाइक चालक बाइक समेत फरार हो गया। उसने शोर मचाया। आसपास के लोगों की मदद से उसने बाइक से गिरे युवक को पकड़ लिया। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा और उसके पास से उसका मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान पुराना हमीदा निवासी सन्नी के नाम से हुई। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर फरार युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed