{"_id":"65e38d3afc34e9377f06dad4","slug":"young-man-stripped-beaten-hair-cut-off-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-115053-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, सिर के काटे बाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, सिर के काटे बाल
Sun, 03 Mar 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। खंड के एक गांव में मामा के घर शादी में आए अंबाला के एक गांव निवासी युवक को 15-20 लोग घर के अंदर घसीट कर ले गए। आरोपियों ने उसके सिर के बाल काटे। फिर पानी डालने के बाद निर्वस्त्र करके पीटा। आरोपियों ने उससे तब मारपीट की जब वह शादी समारोह में स्टेज से मामा के घर जा रहा था। घायल को सीएचसी से सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर किया गया। पुलिस ने महिला समेत सात लोगों को नामजद करते हुए 15 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 फरवरी को उसके मामा के बेटे व बेटी की शादी थी। वह शादी में आया हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे उसने शादी समारोह में स्टेज पर फोटो करवाई। इसके बाद वह गांव में मामा के घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में गांव की जसवंती देवी व उसके पति राम प्रकाश ने उसकी बाजू पकड़ कर अपने घर के अंदर खींच लिया। वहां पहले से राम प्रकाश का बेटा हर्ष, परिचित आशु, सचिन, हनी, सौरभ व कुछ अन्य लोग मौजूद थे।
आरोपी उसे घसीटते हुए कमरे के अंदर ले गए। जहां उसे डंडों, बिंडों व रॉड के साथ पीटा किया। आरोपी हर्ष ने उसके सिर के बाल कैंची से काट दिए। हनी ने पानी की बाल्टी भरकर उसके ऊपर फेंकी। आरोपियों ने उसके कपड़ा उतारकर पीटा। आरोप है कि करीब दो घंटे तक आरोपी उसे कमरे के अंदर बंद करके पीटते रहे। इससे वह बेहोश हो गया। उसके मामा का बेटा व अन्य रिश्तेदारों ने उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
युवक का आरोप है कि आरोपियों ने उसका मोबाइल व सोने की चेन भी छीन ली है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपी जसवंती, उसके पति राम प्रकाश, बेटे हर्ष, आशू, सचिन, हनी व ककड़ौनी निवासी सौरभ को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।