{"_id":"699dfc3f950637295b05c74c","slug":"young-man-killed-woman-injured-in-tractor-trolley-collision-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-151917-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से युवक की मौत, महिला चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से युवक की मौत, महिला चोटिल
Wed, 25 Feb 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कलानौर पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क हादसे में युवक की मौत और महिला चोटिल हो गई। युवक स्कूटी पर सवार होकर जीरकपुर से सहारनपुर जा रहा था। मडोली वाले मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान सहारनपुर के हसनपुर मोहल्ला निवासी रोहित गर्ग के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी राजीव के अनुसार रोहित मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला था। फिलहाल जीरकपुर में अपने एक दोस्त के पास रह रहा था। सोमवार की रात वह अपनी परिचित महिला के साथ स्कूटी पर सवार होकर सहारनपुर के लिए निकला था।
जैसे ही वे मडोली मोड़ के पास पहुंचे, साथ चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने अचानक कट मार दिया। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और रोहित को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग गया। घटना के बाद राहगीरों ने दोनों घायलों को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां चिकित्सकों ने रोहित की हालत नाजुक देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उसे पहले एक निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने पीजीआई ले जाने की सलाह दी। परिजन रोहित को लेकर पीजीआई रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।