{"_id":"629d1030d7fb2919117aab90","slug":"young-man-drowned-while-taking-bath-in-western-yamuna-canal-relatives-accuse-friends-yamuna-nagar-news-knl110591664","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय डूबा युवक, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय डूबा युवक, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में हमीदा हेड के पास नहाते समय एक युवक डूब गया। युवक की पहचान पुराना हमीदा निवासी 19 वर्षीय आकाश के रूप में हुई। गोताखोरों की मदद से रविवार देर शाम तक नहर में आकाश की तलाश की गई, परंतु उसका कुछ पता नहीं चल सका। परिजन भी नहर पर उसकी तलाश कर रहे हैं। वहीं आकाश के परिजनों का आरोप है कि बेटे को उसके दोस्त बुलाकर ले गए थे। उन्हें शक है कि दोस्तों ने ही आकाश को नहर में डुबाया है।
आकाश प्लाईवुड फैक्टरी में कार्य करता है। रविवार को छुट्टी होने पर वह घर पर था। दोपहर को उसके दोस्तों ने फोन कर आकाश को बुलाया था। उन्हें पता चला कि दोस्त नहाने के लिए उसे नहर की तरफ लेकर गए हैं। इस दौरान नहाते हुए वह गहराई में चले गए। जहां वह डूब गया। उसके दोस्तों ने उसे निकालने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। उसके दोस्त अंकित ने बताया कि उसने आकाश को काफी रोका कि उधर गहराई है, लेकिन वह आगे चला गया। जब वह डूबने लगा तो उसे बचाने का बहुत प्रयास किया।
हमीदा चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह का कहना है कि गोताखोरों से तलाश कराई गई, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। नहर के डूबे युवक के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।