फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man dies in road accident, two friends serious

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो दोस्त गंभीर

Wed, 15 May 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 15 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in road accident, two friends serious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। खारवन-दादूपुर रोड पर भगवानपुर गांव के पास डंपर की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकरा कर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। हादसे में कार सवार आंबेडकर विहार निवासी विकास की मौत हो गई और उसके दो दोस्त घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल से जीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मृतक के भाई आंबेडकर विहार कॉलोनी निवासी रजनीश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक पर केस दर्ज किया है।
आंबेडकर विहार कॉलोनी निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि वह अपने निजी काम से अपने चाचा जसमेर की कार को लेकर दादूपुर गया था। वहां पर चाचा का लड़का विकास उर्फ काकू भी अपनी फॉर्च्यूनर कार में अपने दोस्त राघव और संयम के साथ मिला। देर रात वे अपनी अपनी कारों में दादूपुर से अपने घर तरफ चले। विकास उर्फ काकू की कार को उसका दोस्त संयम चला रहा था।
विज्ञापन

विकास उसके साथ आगे वाली सीट पर बैठा था राघव उनके पीछे वाली सीट पर बैठा था। दूसरी कार में वह उनके पीछे पीछे चल रहा था। संयम कार चलाते हुआ जब भगवानपुर से थोड़ा आगे गांव खारवन के बीच पहुंचा तो खारवन की तरफ से एक डंपर चालक तेज गति से आया। आरोपी चालक ने लापरवाही से डंपर चलाते हुए संयम की कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके भाई की कार पेड़ से टकराकर नीचे उतर गई। डंपर चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने तुरंत अपनी कार रोकी और सड़क किनारे पहुंचा। उसने देखा कि विकास उर्फ काकू, उसके दोस्त राघव व संयम को काफी गंभीर चोटें लगी हुई थी। कार का भी बहुत नुकसान हो गया था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उसने राहगीरों की मदद से तीनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने विकास उर्फ काकू को मृतक घोषित किया। उसके दोस्त सौंदी स्ट्रीट निवासी संयम व अर्जुन नगर निवासी राघव की हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed