फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man cheated of lakhs in the name of sending him to Hong Kong

Yamuna Nagar News: हांगकांग भेजने के नाम पर युवक से लाखों ठगे

Thu, 18 Jan 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Jan 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of lakhs in the name of sending him to Hong Kong
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर की विशाल नगर कॉलोनी निवासी विकास चौहान को विदेश हांगकांग भेजकर काम दिलवाने के नाम पर आरोपी ने उससे तीन लाख 80 हजार रुपये हड़प लिए। आरोप गंगा नगर कॉलोनी जगाधरी निवासी डॉ. अमर सिंह पर लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विशाल नगर कॉलोनी निवासी जसविंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का विकास चौहान पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में था। इस दौरान उसकी मुलाकात उसके जानकार गोविंदपुरी निवासी गुरमेज पाल से हुई। आरोपी ने उसे बताया कि उसका जानकार गंगा नगर कॉलोनी निवासी डॉ. अमर सिंह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। वह उसके लड़के को भी विदेश भेजकर काम दिलवा देगा।
विज्ञापन

वह गुरमेज पाल की बातों में आ गया। गुरमेज पाल ने उसे बूड़िया चुंगी पर आरोपी डॉ. अमर सिंह ने मिलवाया। आरोपी ने उसे कहा कि वह उसके लड़के को अजरवैजान भेज देगा। वहां उसे काम भी दिलवा देगा। इसके लिए आरोपी ने उससे तीन लाख 80 हजार रुपये खर्च आने की बात कही। उसने आरोपी पर विश्वास करके हां कर दी। बाद में आरोपी ने उसे कहा कि वह उसके लड़के को दो साल के वर्क परमिट पर हांगकांग भेज देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उसके लड़के को हांगकांग भेज दिया और उससे तीन लाख 80 हजार रुपये ले लिए। मगर वहां जाकर आरोपी ने उसके लड़के को काम नहीं दिलवाया। उसका लड़का वहां पर ऐसे ही घुमता रहा। काम न मिलने पर उसके लड़के ने घर से पैसें मंगवा कर अपना खर्च चलाया। जब उसने आरोपी से इस बारे बात की तो उसने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया।

उसके लड़के का वीजा खत्म होने पर वह वापस भारत आ गया। जब उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed