{"_id":"6619b47e244468ddbd0d5834","slug":"young-man-caught-stealing-battery-from-trolley-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-117275-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रॉले से बैटरी चोरी करते युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रॉले से बैटरी चोरी करते युवक पकड़ा
Sat, 13 Apr 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। गुलाब नगर बाईपास के पास ट्राले से बैटरी चोरी कर रहे युवक को ट्राला चालक ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर लिया। आरोपी की पहचान गुलाब नगर निवासी अजय के रूप में हुई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पंजाब के पटियाला निवासी सुभाष ने बताया कि वह ट्राला चालक है। उनके ट्रांसपोर्ट की सभी गाड़ियां गुलाबनगर बाईपास के पास खड़ी होती हैं। वह रात को गाड़ी को गुलाबनगर बाईपास के पास खड़ी करके अंदर ट्राला में ही सो गया था। रात को उसे कुछ आवाज सुनाई दी। जब वह उठा तो उसने देखा कि एक युवक ट्राले से बैटरी चोरी करने का प्रयास कर रहा है। उसने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी की पहचान गुलाब नगर निवासी अजय के रूप में हुई। उसने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची तो उसने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।