फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young man attacked due to rivalry, FIR registered

Yamuna Nagar News: रंजिश में युवक पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 28 Feb 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 28 Feb 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked due to rivalry, FIR registered
व्यासपुर। कस्बा व्यासपुर में रंजिश के चलते करीब 12 युवकों ने सैनी मोहल्ला निवासी निखिल सैनी पर हमला कर दिया। घटना 25 फरवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे नीलकंठ पैलेस के पास हुई। गंभीर रूप से घायल निखिल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निखिल सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी कस्बे के ही हर्ष बोहट और अनिकेत बोहट से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन इसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे थे। निखिल के अनुसार वह 25 फरवरी को किसी काम से नीलकंठ पैलेस के पास गया था। इसी दौरान हर्ष बोहट, अनिकेत बोहट ने अपने साथियों हनी बोहट, ईलू, राहुल कुमार, साहिल कुमार, जशन, आदित्य, गौरव, दीपक और अक्षय के साथ मिलकर उसे घेर लिया और मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। परिजन घायल निखिल को अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed