फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young generation should make name in sports: Rana

खेलों में नाम रोशन करे युवा पीढ़ी : राणा

Mon, 01 Sep 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Young generation should make name in sports: Rana
तेजली खेल परिसर में कार्यक्रम को संबो​​धित करते कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली खेल परिसर में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि युवा पीढ़ी खेलों के महत्व को समझे। युवा अपना, अपने परिवार, राज्य व देश का नाम रोशन करें। खेलों से खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है साथ ही उन्हें देश का नाम चमकाने का भी। इसलिए खेलों को खेल की भावना से खेलें। इससे भाईचारा तो बढ़ता है साथ ही एक नया मुकाम भी हासिल होता है।
उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारतीय खेल जगत का वह नाम है, जिन्हें पूरी दुनिया में हॉकी का जादूगर कहा जाता है, जिनकी जयंती को देशभर में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद (उतरप्रदेश) में हुआ था। भारतीय सेना में रहते हुए वे हॉकी के महान खिलाड़ी बने, और भारत को हॉकी में ओलंपिक खेलों तीन स्वर्ण पदक दिलाए और हॉकी में भारत का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर न मेयर सुमन बहमनी,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, नगराधीश पीयूष गुप्ता, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता,हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष भारत भूषण जुयाल, मंडल महामंत्री सचिन पाल आदि उपस्थित श्रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed