फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   young and minor girl missing, case filed on young boy

युवती व नाबालिग लड़की लापता, युवक पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
young and minor girl missing, case filed on young boy
अलग अलग स्थानों से एक नाबालिग लड़की और युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। युवती के परिजनों ने एक युवती पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जबकि अन्य स्थान से लापता नाबालिग लड़की की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते बुधवार सुबह चार बजे के करीब उसकी 19 वर्षीय बहन अचानक घर से लापता हो गई। उन्होंने उसकी तलाश की तो पता चला कि मुकेश कुमार उसकी बहन को शादी का झांसा देकर कहीं अगवा करके ले गया है। आरोपी का पता चलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी मुकेश कुमार के खिलाफ अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसकी और लड़की की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, गांव कनीपला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को दोपहर दो बजे के करीब उसकी 16 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई। उन्होंने उसकी काफी तलाश की। मगर उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। उन्हें शक है कि किसी ने उसकी बेटी को जबरदस्ती अगवा कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed