फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   You will get help as soon as you press the red button on the Durga Shakti app: Neelam

दुर्गा शक्ति एप पर लाल बटन दबाते ही मिलेगी मदद : नीलम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
You will get help as soon as you press the red button on the Durga Shakti app: Neelam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला पुलिस की सेफ सिटी टीम ने वीरवार को महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इसमें छात्र-छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय गांव गधौली में छात्राओं को महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी। पुलिस की टीम ने लड़कियों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया।
सेफ सिटी टीम की एएसआई नीलम ने कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग की ओर से दुर्गा-शक्ति एप लॉन्च किया गया है। दुर्गा शक्ति एप का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी। इसलिए आप खुद को एप पर रजिस्टर कर लें।
विज्ञापन

महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाने के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। टीम ने छात्राओं को दुर्गा शक्ति व डायल-112 की ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने सड़क सुरक्षा तथा साइबर अपराधों के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed