{"_id":"6112c0bd8ebc3e687305f56a","slug":"yamunanagar-won-the-cricket-competition-by-defeating-faridabad-yamuna-nagar-news-knl7956736","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद को हराकर यमुनानगर ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद को हराकर यमुनानगर ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम के साथ मौजूद शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर।
- फोटो : Yamuna Nagar
प्रदेश की पहली मूक बधिर 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन डीपीएस स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में यमुनानगर, फरीदाबाद, सिरसा व रोहतक की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में यमुनानगर की टीम ने जीत हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर शिक्षा मंत्री कंवरपाल मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के पहले मैच में फरीदाबाद की टीम ने निर्धारित ओवर में 129 बनाए। जिसके जवाब में सिरसा की टीम 107 रन पर आउट होकर 22 रन से हार गई। दूसरे मैच में यमुनानगर की टीम ने रोहतक की टीम को 32 रन से हराया। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यमुनानगर की टीम ने 20 ओवर में 120 रन बनाए। जवाब में फरीदाबाद की टीम 72 रन पर आउट हो गई। लोकेश रावल को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। प्रतियोगिता में विजयी रहे खिलाड़ियों को प्रदेश के शिक्षा मंत्री कवंर पाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री ने मूक बधिर एसोसिएशन को ढाई लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की।
कंवरपाल ने कहा कि मूक बधिर बच्चे किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। आवश्यकता केवल उन्हें सही समय पर प्यार से सही मार्ग दर्शन मिलने की है। प्रदेश सरकार का प्रयास रहा है कि मूक बधिर बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ कर अन्य बच्चों के समान समझा जाए। इस मौके पर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन विपिन सिंगला, रामनिवास गर्ग सहित अनेक लोग मौजूद रहे।