{"_id":"667df78341f3c3f17504a694","slug":"yamunanagar-tops-the-state-in-property-verification-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-121103-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: संपत्ति सत्यापन में यमुनानगर सूबे में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: संपत्ति सत्यापन में यमुनानगर सूबे में अव्वल
Fri, 28 Jun 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र की अब तक 77859 संपत्तियां प्रमाणित हो चुकी है। 36.51 प्रतिशत संपत्तियां प्रमाणित कर नगर निगम पहले स्थान पर है। संपत्तियां शत प्रतिशत प्रमाणित करने के लिए निगम कर्मी घर-घर जाकर शहरवासियों की संपत्तियां प्रमाणित कर रहे हैं।
इसके अलावा निगम के तीनों कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों में भी संपत्ति प्रमाणित की जा रही है। यहां संपत्तियां प्रमाणित करने के लिए लोगों की आपत्तियां दर्ज कर उनका समाधान भी किया जा रहा है। उप निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव व क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया ने बताया कि प्रॉपर्टी प्रमाणित करवाना बहुत जरूरी है। मालिक स्वयं भी अपनी प्रॉपर्टी प्रमाणित कर सकते है।
प्रॉपर्टी आईडी स्वयं प्रमाणित करने के लिए प्रॉपर्टी मालिक सबसे पहले एनडीसी की साइट पर जाए। न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपना ब्योरा दर्ज करें। अपने रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और सर्च फील्ड से प्रॉपर्टी आईडी सर्च करें। प्रॉपर्टी का ब्यौरा दर्ज करें। जहां हां या नहीं के दो विकल्प मिलेंगे। यदि आपकी आईडी सहीं है तो हां पर क्लिक कर अपनी आईडी प्रमाणित करें।
विज्ञापन
यदि आपकी आईडी सही नहीं है तो नहीं पर क्लिक करें और आवश्यक दस्तावेज सहित आपत्ति दर्ज करें। यदि प्रॉपर्टी मालिक स्वयं आईडी प्रमाणित करने में सक्षम नहीं है तो वह निगम के तीनों कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों अर्थात सीएफसी के काउंटरों पर जाकर अपनी प्रॉपर्टी आईडी प्रमाणित करवा सकते है। आपकी आईडी प्रमाणित होते ही यह लॉक हो जाएगा। इसके बाद प्रॉपर्टी मालिक के अलावा कोई अन्य इस आईडी को खोलकर इसका गलत इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।
कहां कितनी संपत्तियां प्रमाणित
नगर निगम : कुल संपत्तियां - प्रमाणित - प्रतिशत
यमुनानगर : 211556 - 77859 - 36.51 प्रतिशत
हिसार : 153789 - 50640 - 32.92 प्रतिशत
पंचकूला : 101762 - 26249 - 25.79 प्रतिशत
पानीपत : 178013 -45572 - 25.60 प्रतिशत
गुरुग्राम : 665568 - 147474 - 22.15 प्रतिशत
रोहतक : 219130 - 42375 - 19.33 प्रतिशत
करनाल : 168645- 31817 - 18.68 प्रतिशत
मानेसर : 146259 - 26776 - 18.30 प्रतिशत
अंबाला : 123281 - 22175 - 17.98 प्रतिशत
फरीदाबाद : 714692 -122213 - 17.10 प्रतिशत
सोनीपत : 193117 - 30049 - 15.55 प्रतिशत