फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar to Gurugram bus service restored, Yamunanagar

यमुनानगर से गुरुग्राम की बस सेवा बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar to Gurugram bus service restored, Yamunanagar
यमुनानगर बस अड्डे की फाइल फोटो। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बस से गुरुग्राम व दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यमुनानगर रोडवेज डिपो से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा बहाल कर दी है। वहीं नए साल से दिल्ली के लिए शाम छह बजे अंतिम बस मिलेगी। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य पर जाने के लिए कोई समस्या नहीं होगी।
यमुनानगर से गुरुग्राम के लिए बस सुबह छह बजकर 20 मिनट पर चलेगी। गुरुग्राम से यही बस सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर यमुनानगर के लिए रवाना होगी। दरअसल लॉकडाउन के दौरान गुरुग्राम की बस सेवा बंद कर दीगई थी। जब से कोरोना संक्रणण की स्थिति में सुधार हुआ तब से यात्री गुरुग्राम की बस सेवा फिर से शुरू करने की मांग कर रहे थे। यात्रियों की समस्या को देखते हुए रोडवेज ने यमुनानगर से गुरुग्राम के लिए चलने वाली फिर से शुरू कर दी है। यह बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुविधा होगी, वहीं विभाग की आमदनी में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर यमुनानगर बस अड्डे से दिल्ली के लिए पहली बस सुबह 3:50 मिनट पर चलती है। पूरे दिन में अप-डाउन कुल 22 फेरे लगते हैं। मौजूदा समय में शाम पांच बजे दिल्ली के लिए अंतिम बस है। नए साल से यमुनानगर बस अड्डे से ही शाम छह बजे दिल्ली के लिए अंतिम बस होगी। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों की राह और आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर से गुरुग्राम के लिए सीधी बस चला दी गई है। अभी तक यमुनानगर से शाम पांच बजे दिल्ली के लिए अंतिम है। नए साल से यमुनानगर से शाम छह बजे दिल्ली के लिए अंतिम बस चलेगी। - बलिंद्र शर्मा, ड्यूटी इंस्पेक्टर, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed