फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, team ne dabocha

विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पटवारी को दबोचा

Thu, 02 Mar 2017 11:59 PM IST
yamuna nagar beauro
yamuna nagar beauro Updated Thu, 02 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar, team ne dabocha
c - फोटो : amar uajala, yamuna nagar
प्लाट का इंतकाल करवाने की एवज पर 12 सौ रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ दबोचा है। पटवारी ने तीन हजार रुपये की मांग की थी। जिसमें से 18 सौ रुपये पटवारी पहले ही ले चुका था। गुरुवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट जगाधरी तहसीलदार के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने दबिश देकर आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

जगाधरी के विशाल नगर निवासी ओमप्रकाश ने विजिलेंस इंस्पेक्टर को शिकायत दी थी कि उसने करीब डेढ़ साल पहले जगाधरी में एक प्लाट लिया था। उस प्लाट का इंतकाल कराने के लिए तेजली स्थित पटवारी कार्यालय पटवारी रामफल के पास गया। पटवारी रामफल के पास तेजली व बुडिय़ा दोनों स्थानों का चार्ज है। पिछले डेढ़ साल से वह पटवारी से इंतकाल करवाने को लेकर कई बार आकर मिला लेकिन वह जमीन का इंतकाल करने में आनाकानी कर रहा था। दो-चार दिन बाद आने का समय देता या फिर कोई न कोई कमी निकाल कर टरका देता था। दो माह पहले पटवारी रामफल ने कहा जमीन का इंतकाल तो हो जाएगा लेकिन उसे तीन हजार रुपये देने होंगे। पहले तो उसने रुपये देने से मना कर दिया, जिसपर पटवारी ने इंतकाल करने से मना कर दिया। फिर वह रुपये देने को तैयार हो गया। ओम प्रकाश ने बताया उसने 27 जनवरी को 18 सौ रुपये पटवारी को दे दिए।
विज्ञापन


बाकी के 12 सौ रुपये उसे दो मार्च को देने थे। लेकिन उसने पटवारी को सबक सिखाने की ठानी। उसने विजिलेंस इंस्पेक्टर को इसकी शिकायत दी। इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने डीसी को अवगत कराया। उन्होंने तहसीलदार जगाधरी दर्शन सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। ड्यूटी मेजिस्ट्रेट तहसीलदार दर्शन सिंह ने जिला विजिलेंस इंस्पेक्टर प्रेम सिंह के नेतृत्व में टीम तैयार की। टीम ने शिकायतकर्ता ओम प्रकाश को पांच सौ रुपये के दो नोट व सौ सौ रुपये के दो नोटों पर लाल रंग का केमिकल लगवा कर पटवारी कार्यालय में भेज दिया। यहां उसने 12 सौ रुपये पटवारी को दे दिए और विजीलेंस टीम को इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही टीम ने पटवारी कार्यालय में दबिश दे दी और पटवारी को रुपयों के साथ काबू कर लिया। इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने पटवारी से रुपये बरामद कर लिए। इसके बाद पटवारी के हाथ पानी से धुलवाए तोे उनके हाथ लाल हो गए। विजिलेंस इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता ओमप्रकाश की शिकायत पर आरोपी पटवारी रामफल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर सरोजनी कॉलोनी स्थित विजिलेंस कार्यालय ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंतकाल करने के बाद भी नहीं दे रहा था पटवारी  
शिकायतकर्ता ने बताया पटवारी ने उससे 18 सौ रुपये लेकर इंतकाल कर दिया था। लेकिन उसे बाकी के पैसे देने के बाद ही इंतकाल देने की बात कह रहा था। उसने पटवारी से इंतकाल की बहुत जरूरत होने की बात कहीं, लेकिन फिर भी पटवारी उसे टरका रहा था और पैसे देने के बाद ही इंतकाल देने की बात कह रहा था।


जेब में पैसे डालते ही पहुंची विजिलेंस टीम  
जब शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने केमिकल लगे पांच सौ व सौ सौ रुपये के नोटों के 12 सौ रुपये पटवारी को दिए तो पटवारी ने उन्हें जेब में डाल लिया। तभी टीम ने दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया और उसके पास से नकदी बरामद की।


शुक्रवार को किया जाएगा कोर्ट में पेश
विजिलेंस इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया पटवारी रामफल को 12 सौ रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पटवारी एक व्यक्ति से प्लाट का इंतकाल करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी पूछताछ की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed