फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, sevak, read

स्वयं सेवकों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

Tue, 18 Apr 2017 11:56 PM IST
yamunanagar beuro
yamunanagar beuro Updated Tue, 18 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar, sevak, read
c - फोटो : yamunanagar
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में मंगलवार सात दिवसीय एनएसएस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें 25 स्वयं सेवकों ने भाग लिया। इसमें कस्बे बिलासपुर के सरपंच चंद्र मोहन कटारिया उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं सेवकों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में बताया। कहा ऐसे शिविरों के आयोजन से समूह में कार्य करने की योग्यता व आपसी प्रेम भावना का बढ़ावा मिलता है। कहा हमें अपने घरों के साथ साथ अपने आसपास क्षेत्रों में साफ सफाई रखनी चाहिए। स्वच्छ शरीर में ही स्वच्छ मन निवास करता है। कार्यक्रम अधिकारी वेद प्रकाश ने कहा शिविर में विभिन्न प्रकार की अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


जिसमें शामिल होकर स्वयं सेवक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शिविर के प्रथम दिन स्वयं सेवकों को रेडक्रास की ड्रैस भी वितरित की गई। मौके पर जनक दुलारी, वंदना, राकेश कुमार, मीनाक्षी, अल्का, आरती, कुष्ण कुमार, सीमा शर्मा, किरण, रजनी, बबीता उपस्थित रहीं। उधर, राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय में भी एनएसएस की प्रथम व द्वितीय यूनिट द्वारा एनएसएस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रिंसिपल सुमन बहमनी मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने कहा स्वयं सेवकों में समूह व नेतृत्व में काम करने की धारण का विकास होता है। बच्चों को शिक्षा के साथ विद्यालय में आयोजित होने वाली इस तरह की गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी धनश्याम सिंह व राजीव ग्रोवर ने बताया शिविर में स्वयं सेवकों को यातायात नियम, कानूनी संबंधी जानकारी, सफाई अभियान, चिकित्सा संबंधी जानकारी व एड्स के खिलाफ जागरूकता, बैकिंग की कार्य प्रणाली, मानव  अधिकारों, शिक्षा लोन, स्वास्थ्य संबंधी, योगा सहित अन्य गतिविधियों की विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी। मौके पर रामपाल, सुरेश कुमार, शिव कुमार, वीरेंद्र कुमार, मुकेश व पवन शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed