फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, putala, fuka

शहर में रोष मार्च निकाल फूंका ममता बनर्जी का पुतला

Sat, 15 Apr 2017 11:51 PM IST
yamunanagar beuro
yamunanagar beuro Updated Sat, 15 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar, putala, fuka
c - फोटो : yamunanagar
पश्चिम बंगाल में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाल रहे श्रद्धालुओं पर लाठियां भांजने व बंग्ला देशियों को शरण देने के विरोध में हिंदू जागरण मंच की ओर से शनिवार को शहर में रोष मार्च निकाला गया। साथ ही शहीद भगत सिंह चौक पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाए और केंद्र सरकार व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मांग की कि पश्चिमी बंगाल की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए जाए।
विज्ञापन


शनिवार सुबह हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व सदस्य जिला प्रधान सुनील रावत के नेतृत्व में रामपुरा कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर के समीप एकत्र हुए। यहां से रोष मार्च निकालते हुए सभी मधु चौक, प्यारा चौक से होकर शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे। उन्होंने पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंका। मौके पर मंच के जिला प्रधान सुनील रावत, दीपक राणा, सौरभ, रोहित चौधरी, विक्रम राणा, पंकज राणा, संजय मित्तल ने कहा पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी की सरकार राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए खतरा बन गई है। वह हिंदुओं के विरुद्ध गलत नीति बनाकर चल रही हैं। कहा पश्चिमी बंगाल में हिंदुओं को दुर्गा पूजा, श्री हनुमान जयंती समेत अन्य पर्वों को मनाए जाने से बर्बरता पूर्वक रोका जा रहा है। जबकि बंगला देशियों को शरण दी जा रही है। उन्हें खुश करने के लिए बंगाल में हिंदुओं पर लाठियां भांजी जा रही हैं। इसे  हिंदु जागरण मंच सहन नहीं करेगा। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी व केंद्र सरकार से पश्चिमी बंगाल की सरकार को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने और वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed