{"_id":"58f6595a4f1c1b3874472769","slug":"yamunanagar-mla-jach-gm-gayab","type":"story","status":"publish","title_hn":" निरीक्षण के दौरान रोडवेज जीएम अपनी सीट से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण के दौरान रोडवेज जीएम अपनी सीट से गायब
yamunanagar beuro
Updated Tue, 18 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
c
- फोटो : yamunanagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मंगलवार सुबह यमुनानगर बस स्टैंड और फव्वारा चौक स्थित बिजली कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिसमें रोडवेज जीएम अपनी सीट से गायब मिले। मौके पर मूमेंट रजिस्टर भी नहीं था। विधायक ने जीएम को फोन कर जब सफाई मांगी तो वे बोले की मैं थाना छप्पर जनता दरबार में हूूं। इस पर विधायक ने जीएम को निर्देश दिया आप कहीं भी जाएं, लेकिन उससे पहले अपने दफ़्तर में सुबह आकर हाजिरी लगाएं और कहीं जाने से पहले मूमेंट रजिस्टर में लिख कर जाएं कि आज कहां का दौरा है। अगली बात अगर ऐसा पाया गया तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।
औचक निरीक्षण के दौरान विधायक अरोड़ा ने बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था का भी जाएजा लिया। सफाई व्यवस्था में कमियां मिलने पर विधायक ने बिल्डिंग क्लर्क को बुलाया, लेकिन वह भी अपने दफ़्तर में नहीं मिले। जब विधायक ने मौके पर जाकर देखा तो उनके दफ्तर में ताला लगा हुआ था। विधायक ने अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण में विधायक अरोड़ा के साथ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, जिला महामंत्री राजेश सपरा, निगरानी समिति के जिला अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुमित गुप्ता, मंडल महामंत्री विभोर पहुजा एवं नीतीश दुआ थे।
दो दिन से नहीं लगाई गई हाजरी
यमुनानगर बस स्टैंड का दौरा करने के बाद विधायक का काफिला शहीद भगत सिंह चौक स्थित बिजली दफ़्तर पहुंचा। विधायक ने वहाँ मौजूद कनिष्ठ अभियंता से हाजिरी रजिस्टर मांगा। हाजिरी रजिस्टर में पिछले दो दिन से कर्मचारियों की हाजिरी नहीं लगाई गई थी एवं कुछ कर्मचारी तो पिछले एक हफ़्ते से ड्यूटी से ही नदारद मिले। जिनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
कमिशन एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश
विधायक दौरे के दौरान बिजली दफ्तर में किसी भी कार्य को कमिशन लेके काम कराने का वादा करने वाले एजेंटों की कार्यालय के प्रांगण में मौजूदगी मिली। विधायक ने तुरंत बिजली बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कर्मचरियों एवं एजेंटों के खिलाफ़ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। सभी कर्मचारी अब अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह समझें और निभाएं क्योंकि भाजपा सरकार जीरो टोलरेंस की नीति पर चलने वाली सरकार है।
शहर में गंदगी नहीं होगी बर्दाश्त
विधायक अरोड़ा ने इसके पश्चात नगर निगम ईओ दीपक सुरा को अपनी गाड़ी में बिठा कर शहर के कुछ प्रमुख क्षेत्रों का दौरा किया। विधायक ने ईओ को शहर में जगह-जगह पड़ी गंदगी एवं गंदगी से अटी पड़ी नालियां दिखाई। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं शहर में जहां जहां गंदगी के ढेर लगे हुए हैं उसे जल्द से जल्द साफ कराया जाए।