फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, kude se bijali

टिवन सिटी से निकलने वाले कूड़े से अब बनेगी बिजली और खाद

Fri, 26 May 2017 11:27 PM IST
yamunanagar beuro
yamunanagar beuro Updated Fri, 26 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar, kude se bijali
g - फोटो : yamunanagar
ट्विन सिटी से निकलने वाले कूड़े से अब खाद के साथ-साथ बिजली बनाई जाएगी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर निगम प्रशासन ने इस दिशा में कवायद शुरू कर दी है। बंद पड़े सालिड वेस्ट मेनजमेंट प्लांट की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। वहीं, प्लांट के आसपास जमा सैकड़ों टन कूड़ा भी खप जाएगा। कूड़े से बिजली बनाने के साथ-साथ कूड़े से खाद भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

ट्विन सिटी से प्रतिदिन करीब 250 टन कूड़ा निकलता है। संसाधनों व स्टाफ की कमी के चलते इसमें से लगभग आधा कूड़ा ही उठ पा रहा है। ट्विन सिटी से निकलने वाले कूड़े से खाद बनाने के लिए अंबाला रोड पर कैल गांव के नजदीक करीब एक दशक पहले 23 करोड़ की लागत से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाया गया था। पिछले 10 सालों में यह प्लांट बमुश्किल दो साल ही चल पाया है। स्थिति यह है कि प्लांट के आसपास कूड़े के पहाड़ बन चुके हैं। प्लांट के भीतर और आसपास पड़े सैकड़ों टन कूड़े को आग लगाई जा रही है। इससे आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। प्लांट पूरी तरह कूड़े से अट जाने पर सफाई कर्मचारी शहर में इधर-उधर खाली जगहों पर कूड़ा फेंक रहे हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन


 
नहीं बिक पाई प्लांट में बनी खाद
यमुनानगर व जगाधरी शहर से निकलने वाले कूड़े से खाद बनाने के लिए सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू किया गया था ताकि तत्कालीन नगर परिषदों की आय हो सके। लेकिन प्लांट में कुछ दिन ही कूड़े से खाद बन पाई। जानकारों के मुताबिक प्लांट में बनी खाद की नियमित बिक्री नहीं हो पाई। इससे प्लांट में खाद बनाने का काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
प्लांट न चल पाने से कबाड़ हो रही मशीनरी
नगर निगम बनने से पहले यमुनानगर और जगाधरी शहर मेें अलग-अलग नगर परिषदें थी। उस दौरान यमुनानगर व जगाधरी शहर से निकलने वाले कूड़े को इधर-उधर खाली प्लाटों में ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर शहर के बाहरी इलाकों में डंप कर दिया जाता था। इस समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार की स्कीम के तहत जगाधरी में कैल गांव के नजदीक करीब 23 करोड़ की लागत से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया गया था। इस प्लांट में कूड़े को अलग-अलग कर इससे खाद बनाई जाती थी। पहले तो प्लांट शुरू होने में ही कई साल लग गए। प्लांट शुरू होने के बाद कभी स्टाफ, कभी पेमेंट तो कभी बिजली कनेक्शन कट जाने से अधिकतर प्लांट की मशीनें बंद ही रही। मौजूदा समय में भी करीब एक साल से प्लांट बंद पड़ा है। इससे प्लांट की मशीनरी भी कबाड़ हो रही है।


 
प्रदेश के बंद पड़े सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को दोबारा चालू करने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। वेस्ट मैनजमेंट प्लांट में खाद बनाने के साथ-साथ कूड़े से बिजली बनाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए प्रदेश में विभिन्न कलस्टर बनाए गए हैं। यमुनानगर, पेहवा व कुरुक्षेत्र का एक कलस्टर बनाया गया है।
गिरीश अरोड़ा, आयुक्त, यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed