फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,jaundice,death, thred, villagers, panic

पीलिया से तीसरी मौत, दहशत में लोग

Thu, 25 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,jaundice,death, thred, villagers, panic
fdf - फोटो : getty images
पीजीआई चंडीगढ़ में 15 दिनों से पीलिया का उपचार करवा रहे गांव बरहेडी निवासी जयकुमार कांबोज (40) का निधन हो गया। मृतक के दो बच्चे हैं। बीते दो महीनों में गांव के तीन लोगों की पीलिया की बीमारी से मौत हो चुकी है और कई लोग इस बीमारी से ग्रस्त बताए जा रहे हैं। गांव में पीलिया की बीमारी फैलने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


गांव बरहेडी के सरपंच वासूदेव राणा, नीटू नंबरदार, नरेश, कर्ण, राजेंद्र, वेदपाल, संजीव, शराफत अली, लीलू, शमीम ने बताया कि गंाव में दो महीनों से कई लोग पीलिया की बीमारी से ग्रस्त हैं, जिनका इलाज चल रहा है। अब तक गांव के अलीशेर, बीरसिंह कांबोज और जय कुमार कांबोज की पीलिया की बीमारी से मौत हो चुकी है। पंचायत द्वारा कुछ समय पहले गांव में पीलिया की बीमारी का प्रकोप होने की शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की गई थी। जिसके बाद  विभाग की टीम ने गांव में पीने के पानी की नमूने लिए थे और गांव में दवाइयां वितरित की थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग है कि स्वास्थ्य विभाग गांव में शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर और पीलिया से बचाव के लिए दवाइयां दें। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और डीसी से मांग की है कि गांव में पीलिया की बीमारी की रोकथाम को लेकर कड़े कदम उठाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed