फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, independence,day, bedi, tejli, flag

देश की आन-बान और शान तिरंगे को किया सबने सलाम

Wed, 17 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar, independence,day, bedi, tejli, flag
हरियाणवी डांस और भंगड़ा रहा अव्वल - फोटो : अमर उजाला
तेजली खेल परिसर में हुए 70वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देश भक्ति एवं सांस्कृतिक विरासत से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
विज्ञापन


 बेदी ने कहा कि देश को आजाद हुए 69 साल हो चुके हैं। राष्ट्र ने उल्लेखनीय प्रगति की है, लेकिन जो सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था उसको अभी हासिल करना बाकी है। प्रदेश सरकार ने करीब 22 माह के छोटे से कार्यकाल में केंद्र सरकार से 12 राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कराए हैं। समारोह में मंच संचालन  गुरु नानक खालसा कॉलेज के डॉ. उदय भान सिंह ने किया। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, मेयर सरोज बाला, रोजी आनंद मलिक, डीसी डॉ. एसएस फूलिया, एसपी मनीष चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण पंडित, भाजपा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह खदरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हरियाणवी डांस और भंगड़ा रहा अव्वल
समारोह में एसडी स्कूल जगाधरी, एसजीएन खालसा स्कूल जगाधरी वर्कशॉप, भगवान परशुराम स्कूल जगाधरी की भंगड़ा टीम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मॉडल टाऊन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कैंप, स्वामी विवेकानंद स्कूल, पब्लिक स्कूल यमुनानगर की हरियाणवी डांस की टीम को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार मिला। सेंट थॉमस स्कूल जगाधरी,सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल जगाधरी की टीम को द्वितीय, तृतीय पुरस्कार मिला। मार्च पास्ट में निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और सहायक उप निरीक्षक शबाना के नेतृत्व में महिला पुलिस की टुकड़ी को संयुक्त रूप से प्रथम रही। कुमारी खुशबू तिवारी के नेतृत्व में एनसीसी की लड़कियों की टुकड़ी ने द्वितीय और संत निश्चल सिंह स्कूल यमुनानगर के अश्वरोही दल ने तृतीय स्थान पाया। सभी को मंत्री ने सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वालों को राज्यमंत्री ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में ये हुए सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के विभिन्न विभागों से बेहतर कार्य करने वाले 44 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें हिंदी लैक्चचार तरसेम चंद, ग्राम सचिव विरेंद्र कश्यप, कृषि अधिकारी साढ़ौरा अशोक कुमार, महिला विकास परियोजना अधिकारी जगाधरी प्रवीन छाबड़ा, आंगनबाड़ी वर्कर मीना, किरण, चालक गुलशन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता सतपाल कुमार, पीटीआई अशोक कुमार को सम्मान मिला। इसी प्रकार छात्र तरविंद्र सिंह, कुमारी मनीषा, भावना कपूर, गरिमा, मनप्रीत शिवांक, राजस्व विभाग अधीक्षक चंद्रकांता, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता हरिदेव कांबोज, पटवारी हरिंद्र पाल, पुलिस से निरीक्षक अजीत कुमार, मुख्य सिपाही राजबीर सिंह, अमरजीत सिंह, सुरेश कुमार को सम्मान मिला। संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के साहित्यकार डॉ. गुलाब सिंह, डीसी कार्यालय के सेवादार दिनेश, सिमरत सिंह, एमई गोपाल, नगर निगम के पूर्व कार्यकारी अधिकारी विजयपाल यादव, पंचायत विभाग की प्रेमलता, रादौर अस्पताल के चालक रोशन, सीएचसी बिलासपुर के गुरदेव, ग्राम पंचायत सैदूपुर के सरपंच अमन संधू, जुड्डा जाटान के सरपंच साहब सिंह, जयधरी की सरपंच रेणू देवी, हुडिया की सरपंच सुनीता देवी, खुर्दबन के सरपंच युवराज शर्मा, मुकारमपुर के सरपंच तैयब हुसैन, बीटा की सरपंच बबीता रानी को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार छछरौली खंड के इमरान खान, पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त उपमंडल अभियंता विनोद कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सुरेश पाल, जेई मनजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक अश्वनी कुमार, रक्षक डिफेंस एकेडमी के नसीम चौधरी तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) आदर्श दीप सिंह को भी राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सम्मानित किया। इनके अलावा समारोह में 44 स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों और युद्ध विरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया।


जेल में बांटी मिठाई, किया रक्तदान
स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने के उपरांत राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जिला कारागार में  कैदियों और बंदियों को स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद देकर मिठाई बांटी। जेल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इससे पूर्व बेदी ने डाइट में रेडक्रास के सहयोग से श्री ब्लड डोनर्स एडं वेलफेयर फाउंडेशन यमुनानगर और अमरीक क्रेन सर्विस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर रक्तदाताओं को बैज लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed