फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar, haewe jam kr koshish

इस्जैक कर्मियों ने हाईवे जाम करने का किया प्रयास, पुलिस ने रोका

Thu, 25 May 2017 11:30 PM IST
yamunanagar beuro
yamunanagar beuro Updated Thu, 25 May 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
yamunanagar, haewe jam kr koshish
g - फोटो : yamunanagar
वेतन बढ़ाने व पीएफ देने की मांग को लेकर इस्जैक फैक्ट्री के कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। फैक्ट्री मैनेजमेंट ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान कर्मचारियों व मैनेजमेंट पदाधिकारियों के बीच बहस हुई। मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। देर शाम तक अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई। सहमति न बनने पर कर्मियों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन मौके पर तैनात एसएचओ अजीत ने पुलिस बल के साथ उन्हें जाम लगाने से रोक दिया। कर्मचारियों ने चेताया जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

वेतन न बढ़ाने व पीएफ न देने को लेकर बुधवार को हड़ताल पर गए इस्जैक फैक्ट्री के कर्मचारी गुरुवार सुबह भी फैक्ट्री के गेट के बाहर एकत्रित हुए और मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कर्मियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे को बढ़ता देख फैक्ट्री मैनेजमेंट के अधिकारियों ने कर्मचारियों से बात करनी चाही। लेकिन कर्मचारियों के रोष को देखते हुए कर्मचारी नेताओं ने बात नहीं की। इस दौरान फैक्ट्री अधिकारियों ने कर्मचारियों से पांच कर्मचारियों की कमेटी बनाकर उनसे बात करने को कहा। लेकिन गुस्साए कर्मचारी कमेटी बनाकर मिलने को भी तैयार नहीं थे। कर्मचारियों का कहना था कि जो भी बात होगी, सभी कर्मचारियों के बीच होगी। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें डीसी रेट से भी कम वेतन दिया जा रहा है और ना ही उनका पीएफ दिया जा रहा है। नये और पुराने वर्करों में कोई अंतर नहीं रखा गया है। जो दस साल से काम कर रहे है, उनकों भी नए कर्मचारियों के बराबर वेतन दिया जा रहा है। ठेकेदार उनका फायदा उठा रहे है। काफी देर के बाद अधिकारियों ने कर्मचारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने कर्मचारियों से वेतन बढ़ाने के लिए 15 दिन का समय मांगा, लेकिन कर्मचारी अभी से वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े रहे, कर्मियों का कहना था कि जब तक उनका वेतन नहीं बढ़ाया जाता, वे हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन



दो दिन में नए खाते में पीएफ डलवाने पर बनी हुई है सहमति, वेतन पर नहीं
कर्मचारियों की पीएफ को लेकर अधिकारियों के साथ सहमति बनी हुई है। लेकिन वेतन बढ़ाने पर सहमति गुरुवार को भी नहीं हो पाई। पहली वार्ता में फैक्ट्री अधिकारियों ने कर्मचारियों को दो दिन में पीएफ उनके नए खाते में डलवाए जाने का आश्वासन दिया। पीएफ की मांग पर कर्मचारियों ने सहमति जताई। लेकिन वेतन बढ़ाने के लिए पहले जून माह के अंत तक वेतन बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया। जो कर्मचारियों ने नहीं माना, इसके बाद 15 दिन में वेतन बढ़ाने की बात कहीं गई। लेकिन कर्मचारियों ने इसे भी मानने से मना कर दिया। वेतन पर सहमति न बनने पर कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रहने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईवे पर जाने लगे तो पुलिस ने रोका
वेतन बढ़ाने की मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों ने रोष बढ़ा हुआ है। अधिकारियों के साथ वेतन पर सहमति न बनने पर कर्मचारी गुरुवार को भी फैक्ट्री गेट से बाहर आ गए और जाम लगाने के लिए नेशनल हाईवे 73 पर आने लगे। लेकिन मौके पर पहुंचे थाना शहर एसएचओ अजीत सिंह, हमीदा चौके इंचार्ज कृष्ण दत्त ने पुलिस बल के साथ मिलकर उन्हें रोक दिया और उन्हें जाम लगाने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed