फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar first in the state in verifying properties

Yamuna Nagar News: संपत्तियां सत्यापित करने में यमुनानगर प्रदेश में प्रथम

Wed, 01 May 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 May 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar first in the state in verifying properties
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र की संपत्तियां सत्यापित करने के लिए नगर निगम की टीमें हर वार्ड में जा रही है। वार्ड वाइज तीन से चार कर्मचारी इस कार्य में लगे हुए है। जो घर-घर जाकर शहरवासियों की संपत्तियां सत्यापित कर रहे हैं। अब तक नगर निगम क्षेत्र की 60300 संपत्तियां सत्यापित हो चुकी है। ऐसे में 28.59 प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित कर नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी प्रदेश में पहले स्थान पर है।
निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि शहर की सभी संपत्तियों को सत्यापित किया जाएगा। जिन शहरवासियों की संपत्ति सत्यापित नहीं हुई है, वह घर-घर जा रहे निगम कर्मचारियों से अपनी संपत्ति सत्यापित कराए। जो व्यक्ति अपनी संपत्ति सत्यापित नहीं कराएगा, उसे बाद में निगम कार्यालय में आकर यह कार्य करना पड़ेगा। वहीं इसी विषय को लेकर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने लघु सचिवालय के सभागार में कर्मचारियों की बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने 20 से कम संपत्तियां सत्यापित करने वाले कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि वे अपने कार्य में तेजी लाए और रोजाना 25 से अधिक संपत्तियां सत्यापित करें। बैठक के दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को वार्ड 21 के कांसापुर स्थित परशुराम भवन में संपत्ति सत्यापित शिविर लगाया गया। शिविर में दर्जनों संपत्ति मालिकों की संपत्तियां सत्यापित की गई। इसके अलावा काफी लोगों ने अपनी संपत्ति संबंधित मोबाइल, प्लाट एरिया, नाम, पते सहित अन्य आपत्तियां दर्ज कराई। इनमें से मोबाइल नंबर बदलने की आपत्तियों का मौके पर ही समाधान किया गया।

निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि एक मई को 22 वार्ड के कन्हैया चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में संपत्ति सत्यापित शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में संपत्ति धारकों की संपत्तियों को सत्यापित किया जाएगा। साथ ही त्रुटियां ठीक करने के लिए आपत्तियां दर्ज की जाएगी। मोबाइल बदलने संबंधित आपत्तियों का शिविर में मौके पर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed