फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar dominates in solo and group dance

Yamuna Nagar News: एकल और समूह नृत्य में यमुनानगर का दबदबा

Fri, 11 Sep 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Yamunanagar dominates in solo and group dance
जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ में कला उत्सव में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ में आयोजित दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 में जवाहर नवोदय विद्यालय यमुनानगर के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का लोहा मनवाया। एकल नृत्य, समूह नृत्य और थिएटर मंचन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर गुलाबगढ़ विद्यालय की टीम सर्वोपरि रही।
नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशानुसार आयोजित महोत्सव में करनाल संकुल के 11 विद्यालय कैथल, रोहतक, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले दिन विद्यालय के प्राचार्य कुंदल सिंह दिगारी और उप-प्राचार्या विमल राठौर ने बाहर से पहुंचे सभी एस्कॉर्ट शिक्षकों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का स्वागत किया। इसके बाद निर्णायक मंडल के सदस्य मनीष कुमार यमुनानगर, पलक भारद्वाज शिमला और अजय कुमार की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कला महोत्सव में एकल नृत्य, चार सदस्यीय समूह नृत्य, बारह सदस्यीय समूह नृत्य और नाटक मंचन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एकल नृत्य में जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ यमुनानगर प्रथम, पानीपत द्वितीय और कुरुक्षेत्र तृतीय रहा। चार सदस्यीय समूह नृत्य में भी यमुनानगर ने पहला स्थान हासिल किया।
महेंद्रगढ़ दूसरे और कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा। बारह सदस्यीय समूह नृत्य में पंचकूला प्रथम, कुरुक्षेत्र द्वितीय और यमुनानगर तृतीय रहा। नाटक मंचन में यमुनानगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। करनाल दूसरे और कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा। मंच संचालन वंदना, रजनी राणा और देवासी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विमल राठौर, विपिन कौशिक, अटल बिहारी पांडे और रवि शंकर श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।

विजेता क्षेत्रीय स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व
प्राचार्य कुंदल सिंह दिगारी ने बताया कि सभी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता दल आगामी क्षेत्रीय स्तरीय कला उत्सव में करनाल संकुल का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन अवसर पर प्राचार्य और उप-प्राचार्या ने सभी एस्कॉर्ट शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। उप-प्राचार्या विमल राठौर ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और निर्णायकों का आभार जताया।

जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ में कला उत्सव में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। प्रवक्ता

जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ में कला उत्सव में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed