{"_id":"578d2d744f1c1b6137c4c683","slug":"yamunanagar-doctor-caught-mpt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात के लिए 9 हजार में दी एमटीपी किट, डॉक्टर समेत 3 काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भपात के लिए 9 हजार में दी एमटीपी किट, डॉक्टर समेत 3 काबू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
आरएमपी डॉक्टर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रंगे हाथ काबू कर लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईस्ट भाटिया नगर में 9 हजार रुपये लेकर एक महिला को गर्भपात के लिए एमटीपी किट दे रहे एक आरएमपी डॉक्टर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रंगे हाथ काबू कर लिया। टीम ने डाक्टर की सहयोगी एक महिला व उसकी बेटी को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला पहले एक निजी अस्पताल में नर्स थी। पुलिस ने पीएनडीटी अधिकारी डॉ. ऋतू चौधरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पुराना हमीदा निवासी आरएमपी डॉक्टर राम अवतार अपने क्लीनिक में अवैध तौर पर गर्भपात करवाने का काम करता है। पीएनडीटी इंचार्ज डा. ऋतू चौधरी के नेतृत्व में टीम बनाकर कर एक फर्जी महिला ग्राहक को तैयार किया गया। महिला ने खुद को गर्भवती बताते हुए राम अवतार से फोन पर बातचीत की। राम अवतार ने उसे गर्भपात की दवा देने के लिए फव्वारा चौक पर बुला लिया। आरएमपी डाक्टर ने इसके बाद फव्वारा चौक पर महिला गीता और उसकी मां शकुंतला को भेजा। कुछ देर बाद वह भी अपनी कार में वहां आ गया। इसके बाद वे महिला को कार में बैठा कर भाटिया नगर में गीता के घर ले आए। जहां महिला ग्राहक को एमटीपी किट दी गई। इशारा मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मार दिया। आरोपी डाक्टर व दवाई देने वाली मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी डॉक्टर से फर्जी ग्राहक द्वारा दिए गए 9 हजार रुपये और एमटीपी किट बरामद कर ली। बाद में तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी अजीत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
--
होम डिलीवरी के मांगे थे 26 हजार रुपये
पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. ऋतू ने बताया कि फर्जी महिला ग्राहक ने जब डाक्टर से संपर्क किया तो उसने पहले रेट फिक्स करने की बात कही। डाक्टर ने उन्हें बताया कि यदि वह किसी के घर पर जाकर गर्भपात करते है तो उसके 26 हजार रुपये लेते है और अपने ठिकाने पर गर्भपात करवाते है तो 18 हजार रुपये लेते है। फर्जी ग्राहक ने डाक्टर से उसके स्थान पर गर्भपात करवाने की बात तय हुई। आरोपी डाक्टर ने फर्जी ग्राहक से 18 हजार रुपये में सौदा तय किया। नौ हजार रुपये में दवाई देने के साथ और नौ हजार रुपये बाद में देने तय हुए। जहां गर्भपात का खेल चल रहा था, वहां ईस्ट भाटिया नगर में गली के बीचोंबीच बने इस मकान को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था।
विज्ञापन
दो दिन पहले पकड़ा था युवक
पीएनडीटी टीम ने शुक्रवार को यमुनानगर बस स्टैंड के नजदीक से एक युवक को 30 एमटीपी किट के साथ काबू किया था। उसके पास से 30 हजार रुपये बरामद किए थे। यह कोई चिकित्सक भी नहीं था। केवल मोबाइल पर ही सारा काम करता था। टीम में शमिल डिप्टी सीएमओ डॉ. वाईपीएस दहिया ने बताया था कि किट उत्तराखंड से लाई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।