{"_id":"57bdea614f1c1b487ed4ef22","slug":"yamunanagar-constable-recruitment-test-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुष कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुष कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 28 को
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला द्वारा 28 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रात: कालीन सत्र में और दोपहर बाद तीन बजे से 4:30 बजे तक पुलिस विभाग में पुरुष कांस्टेबल के पदों के लिए लिखित परीक्षा जिला यमुनानगर में स्थापित विभिन्न 28 परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी।
डीसी डॉ. एसएस फूलिया ने बताया कि इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक प्रशासनिक/राजपत्रित अधिकारी नियुक्त किया जाएगा और परीक्षाओं का औचक निरीक्षण करने व कानून एवं व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए उड़न दस्तें, डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जाएंगे। नगराधीश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है। जिनके दूरभाष नंबर 0132-237800, 237801 और 237806 होगें। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक केंद्र ओबजर्वर, केंद्र अधीक्षक व पुलिस अधिकारी को नियुक्त किया गया है।