फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: CM Flying raids on warehouse of BJP leader

Yamunanagar: BJP नेत्री के गोदाम पर CM फ्लाइंग का छापा, कुछ पटाखों पर ग्रीन पटाखे नहीं लिखा मिला

Wed, 25 Oct 2023 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 25 Oct 2023 11:04 PM IST
सार

कुछ पटाखों पर ग्रीन पटाखे नहीं लिखा था तो कुछ के स्कैनर बेकार मिले। रेड की सूचना पर भाजपा नेत्री सीएम फ्लाइंग और पत्रकारों पर भड़क गई। 

विज्ञापन
Yamunanagar: CM Flying raids on warehouse of BJP leader
यमुनानगर में पटाखे के गोदाम पर मौके पर पहुंची टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में भाजपा नेत्री के औद्योगिक क्षेत्र स्थित पटाखों के गोदाम पर बुधवार को सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा। सूचना के बाद भाजपा नेत्री मौके पर पहुंची। गोदाम में मीडिया को देख वह भड़क गई और कवरेज करने से रोका। सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। इसके बाद गोदाम का शटर बंद कर दिया।

विज्ञापन


जांच में पाया कि बहुत से पटाखों पर स्कैनर और ग्रीन पटाखे नहीं लिखा था। कुछ के स्कैनर काम नहीं कर रहे थे। शाम तक पटाखों को लेकर जांच चल रही थी। रेड में पुलिस, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और फायर ब्रिगेड के अधिकारी भी थे। निरीक्षक दिनेश शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर में पटाखों के गोदामों पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इसके चलते औद्योगिक क्षेत्र स्थित ए-वन पटाखों के गोदाम पर रेड की गई। सूचना थी कि गोदाम में ग्रीन पटाखों की आड़ में ज्यादा ध्वनि और प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे बेचे जा रहे है। प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड और फायर ब्रिगेड की टीमों ने भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण वाले पटाखे बेचने की थी सूचना
इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि उनके पास सूचना थी कि कुछ पटाखा कारोबारी ग्रीन पटाखों की आड़ में ज्यादा ध्वनि और प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे बेचते हैं। इन पर प्रतिबंध है। औद्योगिक क्षेत्र में जिस गोदाम पर रेड की गई, वहां से ऐसे कितने पटाखे मिले, इसको लेकर शाम तक सीएम फ्लाइंग के अधिकारी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाए थे।

देर शाम तक उनका कहना था कि मामले की प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड और फायर ब्रिगेड की टीमों के साथ मिलकर जांच की जा रही है। भाजपा नेत्री ने पत्रकारों को कवरेज करने से मना किया। इसके बाद उन्हें गोदाम से बाहर जाने को कहा। मीडिया के बाहर निकलते ही गोदाम का शटर बंद कर दिया। काफी देर तक वह सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों से बातचीत करती रही।


फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि सीएम फ्लाइंग के साथ उनकी टीम ने भी गोदाम पर जांच की। हमारी जांच में गोदाम पर केवल ग्रीन पटाखे ही मिले। हालांकि कुछ पटाखों में लगे स्कैनर को जब स्कैन किया तो वे स्कैन नहीं हो पा रहे थे। कुछ पर स्कैनर नहीं मिला। इनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed