Monsoon: हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी का पानी दिल्ली की ओर डायवर्ट, जलस्तर बढ़ने पर निचले इलाकों को किया अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में बारिश होने के कारण हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर बढ़ा है। जिसके कारण पानी को दिल्ली की तरफ डायवर्ट किया है। वहीं, बड़ी यमुना में पानी छोड़ने पर निचले इलाकों में सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए सूचना दे दी गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हथिनीकुंड बैराज पर शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ देखने को मिला। यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में हुई बरसात के बाद हथिनीकुंड बैराज पर 39205 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। पानी को बड़ी यमुना में इस सीजन में पहली बार डायवर्ट किया गया। उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों से निकलकर यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पर धरातल पर उतरने वाली यमुना नदी में शनिवार को जलस्तर बढ़ा हुआ दिखा।
VIDEO | Yamuna river's water from Hathinikund barrage in Haryana's Yamunanagar is being diverted towards Delhi.
विज्ञापन
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/kPQ4YydS4a— Press Trust of India (@PTI_News) July 6, 2024
हथिनीकुंड कुंड बैराज के 5 गेट उठाकर पानी को बड़ी यमुना में डाइवर्ट किया गया। 39205 क्यूसेक पानी दर्ज होने पर वेस्टर्न यमुना कैनाल में 17510 व पूर्वी यमुना कैनाल में 3510 क्यूसेक पानी डायवर्ट किया गया। बड़ी यमुना में पानी छोड़ने पर निचले इलाकों में सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए सूचना दे दी गई। सिंचाई विभाग अधिकारी एसडीओ नवीन रंगा ने बताया कि जब बैराज पर एक लाख क्यूसेक पानी दर्ज किया जाता है तो पूर्वी और वेस्टर्न यमुना कैनाल को बंद कर पूरा पानी बड़ी यमुना में डाइवर्ट कर दिया जाता है और मिनी फ्लड घोषित कर दिया जाता है, अभी ऐसी स्थिति नहीं आई है।
उन्होंने बताया कि ढाई लाख क्यूसेक पानी आने पर फ्लड घोषित कर दिया जाता है। आज जो पानी छोड़ा गया है उसके बाद सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए निचले इलाकों में सूचना दे दी गई है ताकि किसी तरह की अनहोनी ना हो। उन्होंने बताया कि कैचमेंट एरिया में बरसात होने के चलते यह पानी आया है और अभी मानसून की बरसात शुरू हुई है आने वाले दिनों में यह पानी बढ़ता हुआ दिखाई देगा।
बता दें कि हर साल मानसूनी सीजन में हथिनीकुंड बैराज चर्चाओं में रहता है। यहां हर साल आरोप लगता है कि हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ दिया गया। जगदीश सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने यह साफ किया है कि बैराज पर पानी स्टोर नहीं किया जा सकता और यह सिर्फ पानी को डाइवर्ट करने के लिए स्थापित किया गया है।