{"_id":"67db2e7b033d1ef8460a3aed","slug":"yamuna-nagars-hardiks-links-with-pakistan-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-134788-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पाकिस्तान से जुड़े यमुनानगर के हार्दिक के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पाकिस्तान से जुड़े यमुनानगर के हार्दिक के तार
Thu, 20 Mar 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जालंधर में ग्रेनेड से हुए हमले के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी हार्दिक का संपर्क जीशान अख्तर के साथ था। जो पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने इस कनेक्शन को खंगालना शुरू कर दिया है। उधर, यमुनानगर पुलिस भी हरकत में आ गई है। खुफिया विभाग को अलर्ट किया गया है।
पंजाब पुलिस के मुताबिक, जालंधर के रायपुर इलाके में जहां रोजर संधू के घर में पर हमला हुआ था। इस मामले में जालंधर पुलिस ने मंगलवार को यमुनानगर के व्यासपुर क्षेत्र रायपुर बिहटा गांव से गिरफ्तार किया था। इस मामले जांच की गई तो कई अन्य चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि हार्दिक जीशान अख्तर के संपर्क में था। जीशान अख्तर कई मामलों में वांटेड चल रहा है। जीशान अख्तर पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के संपर्क में है। बताया जा रहा है कि शहजाद भट्टी के कहने पर ही उसने हमला कराया था। इस मामले में कई अन्य नाम भी सामने आए है।
उधर, पंजाब पुलिस के खुलासे के बाद स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई है। स्थानीय पुलिस ने हार्दिक के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस अफसर कुछ भी नहीं बता रहे हैं। एसएचओ व्यासपुर जगदीश का कहना है कि मामले की जांच पंजाब पुलिस कर रही है। उनके पास ज्यादा डिटेल नहीं है।
विज्ञापन
-- -- -