फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, suvidha bani

अब सीधे उपभोक्ताओं के मोबाइल पर पहुंचेंगे बिजली बिल

Fri, 24 Mar 2017 12:18 AM IST
yamuna nagar beuro
yamuna nagar beuro Updated Fri, 24 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
 बिजली उपभोक्ताओं को बिल न मिलने या लेट मिलने की समस्या से जल्द निजात मिलने वाली है। चूंकि बिजली निगम की ओर से एक ऐसी योजना शुरू की जा रही है, जिससे बिजली बिल सीधे उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

बिजली निगम उपभोक्ताओं से केवाईसी (नो योर कस्टमर) फार्म भरवा रहा है। उपभोक्ताओं के रिकॉर्ड को मेंटेन किया जाएगा। यह काम पूरा होते ही उपभोक्ताओं के बिल को उनके मोबाइल पर मैसेज के जरिए भेजा जाएगा। अभी उपभोक्ताओं को मैनुअल तरीके से ही बिल को भेजा जाता है, जिससे अकसर बिल के समय पर न मिलने की शिकायतें निगम को मिल रही हैं। इसके चलते निगम उनसे जुर्माना भी ले लेता है और अब मोबाइल पर बिजली बिल भेजने की योजना के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

बिजली निगम द्वारा उपभोक्ताओं से केवीसी फार्म भरवाने का काम निगम कार्यालयों के साथ सब-डीविजन पर चल रहा है। विभाग को उम्मीद है मार्च के अंत तक यह कार्य पूरा भी हो जाएगा। इसके बाद निगम के पास अपने हर उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर होगा। यह काम पूरा होते ही उपभोक्ता का बिल जनरेट होता है तो निगम उनके इस नंबर बिल की जानकारी मैसेज के जरिए भेजेगा। हालांकि उपभोक्ताओं को प्रिंटेड बिल की कॉपी भी बाद में भेजी जाएगी, किंतु अगर उपभोक्ता चाहे तो इस मैसेज को देखकर ही अपना बिल जमा कर सकता है। निगम की ओर से सुविधा को एक अप्रैल से शुरू करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
खत्म होगी लेट बिल आने की समस्या
आए दिन सब-डिविजनों में सबसे ज्यादा लेट बिलिंग की समस्या आती है। इसमें उपभोक्ताओं को बिल जमा करने की लास्ट से एक या दो दिन पहले ही बिल भेजा जाता है। इससे उपभोक्ता समय पर अपना बिल जमा नहीं करा पाते और उन पर जुर्माना लग जाता है। इस वजह उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। समाधान के लिए मोबइल पर बिल भेजने की प्रकिया पर काम चल रहा है। बैंक की तर्ज पर बिजली बिल की सूचना मोबाइल पर दी जाएगी। इससे उपभोक्ता को लेट बिल मिलने की समस्या से निजात मिलेगी और साथ ही किसी कारण बिल गलत आ जाता है तो उसे ठीक कराने के लिए पर्याप्त समय भी मिलेगा।

इन्हें मिलेगा लाभ
जिले में बिजली निगम के करीब चार लाख उपभोक्ता हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। सब डिविजन में दो लाख 91 हजार के करीब उपभोक्ता हैं। सब डिविजन पर डोमेस्टिक 44 हजार उपभोक्ता हैं। ट्यूबवेल मीटर कनेक्शन वाले 24 हजार और ट्यूबवेल बिना मीटर कनेक्शन फिक्स रेट वाले 18 हजार उपभोक्ता हैं।  

 
जिले की सभी सब-डिविजनों पर केवाईसी (नो योर कस्टमर) फार्म भरने का काम चल रहा है। जो भी उपभोक्ता बिल जमा करने आ रहा है। उससे उसका मोबइल और आधार नंबर लिया जा रहा है। जैसे ही ये कार्य पूरा होता है तो लोगों के मोबाइल पर बिल भेजने की सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही जगाधरी सब डिविजन में अप्रैल से उपभोक्ता को जब कर्मचारी मीटर की रिडींग लेने जाएगा तो उसे बिल भी उसी समय बनाकर दे दिया जाएगा और मैसेज उसके मोबाइल पर आ जाएगा।  
आरके खन्ना, कार्यकरणी अभियंता, बिजली निगम यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed