फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, samuhik vivah

अग्नी को साक्षी मान थामा एक दूसरे का हाथ

Fri, 14 Apr 2017 12:17 AM IST
yamuna nagar beuro
yamuna nagar beuro Updated Fri, 14 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar, samuhik vivah
c - फोटो : yamuna nagar
भारत विकास परिषद की ओर से वीरवार को सत्यम पैलेस रादौर में 16वें निर्धन परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करवाया गया। विवाह समारोह में 12 जोड़े ने अग्नी को साक्षी मान एक दूसरे का हाथ जीवन भर के लिए थाम लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में चेयरमैन भारतीय चिकि त्सा परिषद डॉ ऋषिराज विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॅा सुरेशचंद गुप्ता ने की। कार्यक्रम भारत विकास परिषद रादौर के प्रधान राजेश कांबोज की देखरेख में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्यातिथि राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि कन्यादान महादान है। भारत विकास परिषद की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सराहनीय है। भारत विकास परिषद पिछले 16 वर्षों से रादौर क्षेत्र में निर्धन कन्याओं के  सामूहिक विवाह का आयोजन कर ऐतिहासिक कार्य कर रही है। मुकेश रोहिल व मान सिंह आर्य ने बताया कि संस्था की ओर से निर्धन कन्याओं को दैनिक उपयोग की चीजें डबल बैड, बिस्तर, जेवर, सात जोड़े कपड़े, पंखा, सिलाई मशीन, 31 बर्तन, पेटी, घड़ी, श्रृंगार का सामान, टीवी, मेज, कुर्सी, पानी का कैंपर आदि भेंट किया गया है। संस्था के सदस्य संजय गुप्ता ने बताया कि 15 वर्षों के दौरान संस्था की ओर से 161 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया जा चुका है। इसमें क्षेत्र के लोगों ने तनमनधन से भरपूर सहयोग किया। मुख्यातिथि कर्णदेव कांबोज ने संस्था को 5 लाख रुपये की राशि भेंट की। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. ऋषिराज ने 21 हजार रुपये की राशि संस्था को भेंट की। मौके पर मानसिंह आर्य, मुकेश रोहिला, मार्केट क मेटी सचिव श्याम सिंह भूतमाजरा, चेयरमेन कल्याण सिंह मंधार, अनुज अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, उमेश गुप्ता, संजय एरन, इंद्रजीत सिंह, मास्टर सतपाल मलिक, सरदार मेजर सिंह औजला, अरविंद रोहिला, शराजेश कांबोज, सुभाष कांबोज, बंसीलाल सैनी, ऋषिपाल कांबोज, सुषमा गर्ग, सुमेरचंद कांबोज, सुमित गोयल, सतीश गोयल, अनिल सेठी, डॉ बलदेव सैनी, मनोज कांबोज, मामचंद धौड़ंग, सतीश कं ाबोज, संजय गुप्ता, अनिल गुप्ता, सुशील सिंगला, अमित सारवाल, चंद्रप्रकाश सचदेवा, सुशील सिंगला, अशोक आहुजा, विनोद गर्ग, सुभाष नागपाल, विकास गुप्ता, विरेंद्र गर्ग, जय कांबोज व राकेश कांबोज रतनगढ मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
इनका हुआ विवाह  
भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित किए गए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में रूबी पुत्री पालाराम निवासी रादौर का विवाह मनोज कुमार समालखी (शाहाबाद), रजनी पुत्री रमेश कुमार निवासी सढूरा का विवाह रवि कुमार निवासी अन्जनथली (नीलोखेड़ी), अमरजीना पुत्री छोटूराम निवासी छोटाबांस का विवाह कर्ण निवासी करनाल, सोनिया खातून पुत्री मंगत शाह निवासी बकाना का विवाह असलम निवासी जालौली (पंचकूला), रीटा पुत्री राजेश कुमार निवासी रादौर  का विवाह मांगाराम निवासी नाहरपुर के साथ, रीतू रानी पुत्री बलवंत सिंह निवासी बकाना का विवाह राहुल कुमार निवासी रामगढ़ (कु रूक्षेत्र), सोनिया पुत्री भुल्ला राम निवासी जठलाना का विवाह कुलदीप निवासी मेहरमाजरा के साथ, रीतू पुत्री अमीलाल निवासी कानडली का विवाह गौरव निवासी नारायणगढ के साथ, रीना रानी पुत्री महेन्द्रसिंह निवासी बूबका का विवाह सुशील निवासी बाल्लढ़ के साथ, आंचल पुत्री बलदेवसिंह निवासी गूढ़ा का विवाह रणदीपसिंह निवासी झगूड़ी के साथ, मीनू पुत्री मेवालाल निवासी जगाधरी का विवाह अमरसिंह पुत्र गंगाराम निवासी जालंधर के साथ, काजल पुत्री चांदराम निवासी पोटली का विवाह निर्मलसिंह निवासी शेरगढ़ के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed