{"_id":"58d94f894f1c1b4d7763e479","slug":"yamuna-nagar-navratra-pooja","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र आज से, रंगीन लाइटों से जगमगाए देवी मंदिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र आज से, रंगीन लाइटों से जगमगाए देवी मंदिर
yamuna nagar beuro
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
c
- फोटो : yamuna nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र मास के नवरात्र मंगलवार से शुरू हो रहा हैं। पहले दिन घट (कलश) स्थापना और माता शैलपुत्री का पूजन होता है। नवरात्र को लेकर जिले के देवी मंदिर सज गए। मंदिर रंगीन लाइटों से पूरी तरह जगमगाते नजर आए। नवरात्र की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा। बाजारों में लोगों ने व्रत और पूजन सामग्री की खरीदारी की। श्रद्धालु देवियों की मूर्तियों, नारियल, चुनरी, श्रृंगार का सामान, घी, ज्योत, प्रसाद, फल व व्रत की खाद्य सामग्री खरीदते दिखाई दिए। देर शाम तक यमुनानगर में पेपर मिल गेट, मीना बाजार, न्यू मार्केट, जंगला वाले माता मंदिर, कैंप मेन बाजार, जगाधरी वर्कशॉप में आईटीआई मार्ग, जगाधरी के चौक बाजार, खेड़ा बाजार, रेलवे बाजार और देवीभवन बाजार में खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ जुटी रही।
ऐसे करें घट स्थापना
पंडित संजय चतुर्वेदी ने बताया मिट्टी के घड़ा/करवा लेकर उसमें पानी भर लें। इसके उपरांत उसमें चावल, मीठा व दुबड़ा डाल दें। साथ ही घड़े के ऊपर मौली बांध दें। उस पर कुमकुम से स्वास्तिक का चिह्न बनाने के बाद ऊपर आम का पत्ता और टहनी रख पानी वाली नारियल रखें। यह नारियल पूरे नवरात्रे स्थापित रहता है। उस घड़े के पास ही मां दुर्गा की प्रतिमा किसी चौकी पर आसीन करनी चाहिए। फिर जोत प्रज्वलित कर मां दुर्गा सप्तति का पाठ करें। इसके उपरांत विधिवत रूप से मां भगवती की आरती करें। बताया नवरात्र में सच्चे मन से मां भगवती की अराधना करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। वहीं, एक पात्र में रेत भरकर उसमें खेतरी (जौ) की बिजाई करें।
इन मंदिरों में रहेगी ज्यादा रौनक
जगाधरी रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन देवी मंदिर, मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर, छोटी लाइन स्थित जंगलावाली माता जी के मंदिर, मॉडल कॉलोनी स्थित रामजी की कुटिया, जगाधरी के देवीभवन बाजार स्थित प्राचीन देवी मंदिर में नवरात्र को लेकर खासी तैयारियां हैं। वहीं, जिले की सीमा से लगते हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित त्रिलोपुर धाम में दस दिन तक चलने वाले मेले की विशेष तैयारी हो रही है। नवरात्र शुरू होने से पूर्व संध्या पर ही मंदिरों को पूरी तरह लाइटों, फूलों व चुनरियों से सजा दिया गया था।