फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, geeta, sandesh

गीता के संदेश के साथ झलकी हरियाणवीं संस्कृति

Fri, 09 Dec 2016 12:22 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Fri, 09 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar,  geeta, sandesh
v - फोटो : amar ujala
मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड में गुरुवार को जिलास्तरीय गीता महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आगाज हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा स्पीकर कंवरपाल ने विभिन्न विभागों व स्वयंसेवी संस्थाओं की लगाई प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन कर किया। साथ ही सांस्कृतिक मंच पर दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। यहीं पर आयोजित हवन-यज्ञ में उन्होंने आहूति डाली और गीता की आरती की। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने की।
विज्ञापन


समारोह के पहले दिन सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों और शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से हरियाणा की संस्कृति को दर्शाया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं, विभिन्न विभागों व स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा करीब 35 स्टालों में प्रदर्शनी लगाई गई। इनमें सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा केरोसिन मुक्त हरियाणा, आयुष विभाग द्वारा स्वर्ण जयंती योजना, स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, बागवानी विभाग, वन विभाग, श्रीकृष्ण सेवा समिति, पशुपालन विभाग, प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड, उद्योग विभाग, नवीन एवं नवीकरण उर्जा विभाग, ब्रह्मकुमारीज द्वारा गीता ज्ञान अध्यात्मिक प्रदर्शनी, महिला एवं बाल विकास, स्वच्छ भारत अभियान, हैफेड, वीटा, अंतर राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ इस्कान आदि व अन्य विभागों ने प्रदर्शनी लगाई, जिसमें लोगों को ज्ञानवर्धक जानकारियां दी गई।
विज्ञापन


विधानसभा स्पीकर कंवर पाल ने कहा कि गीता महोत्सव पर लगाई गई प्रदर्शनी से जहां श्रीमद्भगवत गीता के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा होगी वहीं, दूसरी ओर प्रदेश सरकार व विभिन्न विभागों द्वारा जन-कल्याण में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने श्री कृपा सेवा समिति की ओर से 150 लोगों को निशुल्क राशन वितरित किया। मौके पर कार्यवाहक डीसी डॉ. शालीन, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा रोजी आनंद मलिक, जगाधरी व बिलासपुर के एसडीएम भारत भूषण कौशिक व नवीन आहूजा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी गगनदीप सिंह, जिला राज्सव अधिकारी एमएस सागंवान, जगाधरी के तहसीलदार दर्शन सिंह, बिलासपुर के तहसीलदार तरुण सहोता, जिला शिक्षा अधिकारी आनंद चौधरी,  जिला सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी स्वर्ण सिंह, जिला स्तरीय अंतर राष्ट्रीय महोत्सव के प्रधान रामनिवास गर्ग व विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहग्रस्ता को छोड़ कर्म के संदेश को जीवन में अपनाना होगा
जिला स्तरीय गीता महोत्सव के उदघाटन अवसर पर बोलते हुए हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल ने कहा कि हरियाणा में इस वर्ष स्वर्ण जंयती वर्ष भी मनाया जा रहा है और धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में अंतर राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हरियाणा की पवित्र भूमि कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर पर अर्जुन को गीता का संदेश दिया था। उस केवल अर्जुन मोहग्रस्त थे, बल्कि आज पूरा समाज मोहग्रस्त है। हमें मोहग्रस्ता को छोड़ कर कर्म के संदेश को अपनाकर जीवन में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि गीता के कुल 700 श्लोकों में से 540 श्लोकों में अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रश्नों के माध्यम से अपनी शंकाओं का हल पूछा, जिनका भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तर दिया था। गीता के एक-एक श्लोक की आज भी जीवन में प्रासंागिकता है। उन्होंने कहा कि हम श्रीमद्भगवत गीता का गहन अध्धयन करेंगे तो हमें अपने कर्तव्यों को सही ढंग से पूरा करने का ज्ञान मिलेगा।


रन फॉन पीस से दिया शांति का संदेश
जिलास्तरीय गीता महोत्सव कार्यक्रमों की कड़ी में जगाधरी एसडीएम एवं नगराधीश भारत भूषण कौशिक ने यमुनानगर के नेहरू पार्क से जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित रन फॉर पीस दौड़ को झंडी देकर रवाना किया, जो दशहरा ग्राउंड में सम्पन्न हुई। दशहरा ग्राउंड में शाम के वक्त भी श्रीमद्भगवत गीता पर आधारित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसका हजारों दर्शकों ने लुफ्त उठाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed