फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, geeta mahotsav

मंच पर प्रतिभगियों ने बिखेरी छटा

Sat, 10 Dec 2016 12:17 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Sat, 10 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar,  geeta mahotsav
d - फोटो : amar ujala
दशहरा ग्राउंड में चल रहे जिलास्तरीय गीता जंयती महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने मंच पर प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक छटा बिखेरी। गीता पूजन के साथ शुरू हुए कार्यक्रमों में जीएनजी कॉलेज यमुनानगर की छात्राओं ने क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया। राजकीय कॉलेज छछरौली की छात्राओं ने तालियां बजाने की कला के बारे में बताया। समारोह में विभिन्न स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों से समा बांधे रखा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलास्तरीय गीता जंयती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर और गीता जी की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा गीता राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं अंतर राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात है। गीता के बारे में विश्व के अनेक विद्वानों ने अपनी-अपनी भाषा में टिप्पणियां की हैं, इसे महान ग्रंथ की उपाधि दी गई है।
विज्ञापन


गीता ज्ञान का अथाह भंडार है और गीता विश्व का ऐसा ग्रंथ है, जिसकी रचना युद्ध स्थल पर हुई है। दुनिया की 21वीं सदी की सभी समस्याओं का हल श्रीमद्भागवत गीता में निहित है। गीता सार्वभौमिक व सर्वकालिक है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी गगनदीप सिंह ने महोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत कर कहा गीता जंयती के पावन पर्व से हमें ज्ञान एवं संस्कृति की जानकारी मिलती है। गीता हमें जीने की राह दिखाती है। उन्होंने कहा गीता में बताई गई बातों पर चलकर हम अपना जीवन सफल बना सकते हैं। मौके पर बिलासपुर के एसडीएम नवीन आहूजा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सपरा, जिला राजस्व अधिकारी एमएस सांगवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी में 176 लोगों को वितरित की दवा
महोत्सव में विभिन्न विभागों व स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं। इन्हीं प्रदर्शनियों में मानव सेवा का नि:स्वार्थ भाव से नि:शुल्क सेवा करती आयुष  विभाग की प्रदर्शनी में 176 लोगों को दवाईयां वितरित की गईं। साथ ही योग, आयुर्वेद व होम्योपैथिक पद्धति के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि ने इन सभी प्रदर्शनियों का अवलोकन कर उनकी सराहना की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed