फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamuna became calm, relief to the villagers

Yamuna Nagar News: शांत हुई यमुना, ग्रामीणों को राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Yamuna became calm, relief to the villagers
कमालपुर टापू गांव में यमुना का प्रकोप कम होता देख ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। यमुना नदी पर की गई पूजा-अर्चना आखिरकार काम आई। बता दें 10 दिन पूर्व जब लगातार तीन दिन बारिश हुई थी तब यमुना नदी भी उफान पर आ गई थी। जिसके चलते गांव टापू कमालपुर से साथ लगती वन विभाग की 120 एकड़ भूमि पानी के कटाव के चलते समा जाने के बाद भी भूमि कटाव नहीं रूक पाया था। यहां तक सिंचाई विभाग की तरफ से 300 से अधिक वर्करों को लगाकर कट्टों में मिट्टी भर स्टड बनाए गए जिन्हें नदी के किनारों पर लगाया गया। उसके बाद धीरे-धीरे कटाव बंद हो गया।
विज्ञापन

वीरवार को पूरा गांव किनारे पर उनकी शरण में पहुंच गया। यहां ग्रामीणों ने पंडित के माध्यम से विधि विधान से पूजा अर्चना की। हवन यज्ञ भी कराया गया तथा किनारे पर ध्वज भी लगाया गया और मान्यता के अनुसार यमुना को प्रसन्न करने के लिए गाय को भी छोड़ा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने माफी मांग कर यमुना को अपने प्रकोप को शांत करने की प्रार्थना भी की।
विज्ञापन



हिंदू पौराणिक ग्रंथों के अनुसार यमुना नदी, यमराज की बहन है। जिसका नाम यमी भी है। यमराज और यमी के पिता सूर्य हैं। यमुना नदी का जल पहले साफ, कुछ नीला, कुछ सांवला था, इसलिए इन्हें ''काली गंगा और ''असित'' भी कहते हैं। असित एक ऋषि थे। सबसे पहले यमुना नदी को इन्होंने ही खोजा था। तभी से यमुना का एक नाम ''असित'' संबोधित किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



टापू कमालपुर में भूमि कटाव अब रुक गया है। जिसके चलते स्थिति कंट्रोल में है। शुरूआती दौर में पानी का बहाव तेज होने के चलते कटाव काफी बढ़ गया था। कटाव के लिए वर्करों ने युद्धस्तर पर कार्य किया। ग्रामीणों ने भी काफी साथ दिया है। अभी वहां पर कार्य चल रहा है।
-संदीप कुमार, एक्सईएन सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed