फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wrestlers displayed their wrestling moves with great force in the Dangal.

Yamuna Nagar News: दंगल में पहलवानों ने दम के साथ दिखाए कुश्ती के दांवपेंच

Mon, 13 Apr 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers displayed their wrestling moves with great force in the Dangal.
टोपराकलां गांव मे दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि व अन्य। स्वयं
जगाधरी। वैसाखी के उपलक्ष्य में शहर के हनुमान गेट स्थित दशहरा ग्राउंड में कुश्ती दंगल करवाया गया। कार्यक्रम बालाजी अखाड़ा की ओर से करवाया गया। दंगल में जिले सहित विभिन्न जिलों के पहलवानों ने अपना दमखम व दांवपेंच का प्रदर्शन किया। यह दंगल नशा मुक्ति अभियान के तहत करवाया गया। इसमें विश्वकर्मा धीमान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज धीमान मुख्यातिथि रहे। दंगल में पहलवानों ने अपना दमखम और कुश्ती के दांवपेंच दिखाएं।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ अतिथियों ने पहलवानों का परिचय व हाथ मिलवाकर करवाया। इसमें पहलवानों ने अपने दांवपेंज का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेता भूपेंद्र राणा, कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पार्षद भानू प्रताप, पार्षद जयंत स्वामी, पूर्व पार्षद विनय कांबोज, अमृतपाल सिंह, अश्वनी सिंगला विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्यातिथि ने कहा कि यह दंगल प्रतियोगिता नहीं बल्कि युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक बनाने के लिए करवाया कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और खेलों की ओर अग्रसर करना है। तिलकराज धीमान ने कहा कि कुश्ती हमारा पारंपरिक व पौराणिक खेल है।
विज्ञापन

रादौर के गांव टोपरा कलां में रविवार को दंगल करवाया गया। दंगल का शुभारंभ मुख्यातिथि युवा कांग्रेसी नेता उमेश बुबका ने किया। दंगल में प्रदेश के नामी पहलवानों ने अपना जौहर व दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रिंकू पहलवान व बाबा लाडी पहलवान के बीच हुआ। इसमें लाडी पहलवान ने जीत दर्ज की। उमेश बुबका ने कहा कि कुश्ती हमारा पारंपरिक खेल है। इसमें हजारे पूर्वजों को महारत हासिल थी। वे कुश्ती के माध्यम से स्वस्थ व लंबा जीवन जीने में कामयाब हुए। नशा करने वाले युवा भी नशा छोड़कर दंगल में अपना जौहर दिखाएं। आज पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। युवा नशे की लत में अपनी स्वयं को धकेल रहे हैं। हम सभी का दायित्व बनता है कि युवाओं को सही दिशा प्रदान करें। युवा खेल से अपना भविष्य सुनहरा बना सकते हैं और इससे माता-पिता, जिले, प्रदेश व देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं। इस दौरान शंटी, तरुण, विक्रम, मुकेश वर्मा, राजकुमार रामपुर, बंटी मौजूद रहे।

टोपराकलां गांव मे दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि व अन्य। स्वयं

टोपराकलां गांव मे दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि व अन्य। स्वयं

टोपराकलां गांव मे दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि व अन्य। स्वयं

टोपराकलां गांव मे दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि व अन्य। स्वयं

टोपराकलां गांव मे दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि व अन्य। स्वयं

टोपराकलां गांव मे दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि व अन्य। स्वयं

टोपराकलां गांव मे दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि व अन्य। स्वयं

टोपराकलां गांव मे दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि व अन्य। स्वयं

टोपराकलां गांव मे दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि व अन्य। स्वयं

टोपराकलां गांव मे दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि व अन्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed