{"_id":"683f4b5b9cad36021f0ad814","slug":"wrestler-praveen-became-district-kesari-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-138791-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पहलवान प्रवीण बने जिला केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पहलवान प्रवीण बने जिला केसरी
Wed, 04 Jun 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर छछरौली निवासी पहलवान प्रवीण को जिला केसरी पहलवान चुना गया है। प्रतियोगिता में प्रवीण ने तीन कुश्ती लड़ी और तीनों में जीत दर्ज की। प्रवीण की शानदार प्रतिभा को देखते हुए उसे जिला केसरी चुना गया है।
श्री बालाजी अखाड़ा छछरौली संचालक टिंकू पहलवान ने बताया कि जिलास्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता करवाई गई थी। जिसमें उनके अखाड़े के शिष्य प्रवीण ने भाग लेकर अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन के चलते प्रवीण ने जिला केसरी का खिताब जीता है। प्रतियोगिता में उन्होंने तीन कुश्ती लड़ी और तीनों में जीत दर्ज की है।
टिंकू पहलवान ने बताया कि जिला केसरी बने प्रवीण ने अखाड़ा व गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि श्रीबालाजी अखाड़ा छछरौली में युवाओं को निशुल्क कुश्ती का प्रशिक्षण दिया जाता है। श्री बालाजी अखाड़ा के अन्य पहलवानों ने भी कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर अखाड़े का नाम चमकाया है।