फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Worship of two goddesses on the first Navratri

पहले नवरात्र पर हुई दो देवियों की पूजा, आज मां चंद्रघंटा का दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Worship of two goddesses on the first Navratri
यमुनानगर। चैत्र माह की प्रतिपदा के साथ ही शनिवार को नवरात्र का पर्व शुरू हो गया है। पहले दिन घरों में घट स्थापना के साथ मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की गई। इस दौरान देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर लोगों ने अपने घरों, कार्यालय, प्रतिष्ठानों व अन्य स्थानों की सफाई कर गंगाजल से पवित्र किया। शनिवार सुबह पहले नवरात्र पर पूजन स्थल पर घट स्थापना की गई। पहले दिन श्रद्धालुओं ने पूजन स्थल पर घट स्थापना कर मां शैलपुत्री की पूजा की। वहीं दोपहर बार द्वितिया तिथि प्रारंभ हो गई। प्रतिपदा सुबह 11 बजकर 21 मिनट तक रही। जबकि इसके बाद द्वितिया तिथि लग गई। जिस कारण शनिवार को मां के दो स्वरूपों की पूजा की गई।
विज्ञापन

सुबह मां शैलपुत्री की पूजा की गई तो सांयकाल में मां ब्रह्मचारिणी की स्तुति की गई। इस दौरान गलियों, चौराहों पर मां भवानी के जयघोष सुनाई दिए। वहीं मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।नवरात्र के तीसरे दिन मां के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है, माता रानी का तृतीय रूप चंद्रघंटा भक्तों पर कृपा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा है मां स्वरूप ऐसे करें पूजा
मां चंद्रघंटा की सवारी सिंह है। मां के दस हाथों में कमल और कमडंल के अलावा अस्त-शस्त्र हैं। माथे पर बना अर्ध चंद्र इनकी पहचान है। इस अर्ध चांद की वजह के इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। बूडिया निवासी पंडित एवं ज्योतिषाचार्य लतिल शर्मा ने बताया कि मां का यह रूप बेहद मंगलकारी है। नवरात्र में पूजन के लिए मां चंद्रघंटा को दूध से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है। मां को केसर की खीर और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना उत्तम होता है। पंचामृत, चीनी व मिश्री भी मां को अर्पित की जाती है।

--------------
ऐसे पूजा कर करें मंत्र उच्चारण
पंडित ललित शर्मा ने बताया कि मां चंद्रघंटा की पूजा में उपासक को सुनहरे या पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। मां को खुश करने के लिए सफेद कमल और पीले गुलाब की माला अर्पण की जाती है। इस दिन प्रात:कालीन स्नान इत्यादि से निवृत्त हो कर लकड़ी की चौकी पर मां की मूर्तिस्थापित करें। मां चंद्रघंटा को धूप, दीप, रोली, चंदन, अक्षत अर्पित करें। पंडित ललित ने बताया कि मां की पूजा के दौरान उनके मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। मंत्रोच्चार से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यदि एक माल मंत्र का जाप किया जाए तो विभिन्न प्रकार की सभी बाधाएं व शत्रुओं का नाश होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed