फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Works of Chaupal, crematorium, streets and drainage will be done, e-tender has been placed

Yamuna Nagar News: चौपाल, श्मशान, गलियों व जलनिकासी के होंगे काम, लगाई ई-निविदा

Mon, 15 Jul 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Jul 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Works of Chaupal, crematorium, streets and drainage will be done, e-tender has been placed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र में शामिल रायपुर गांव में 26.70 लाख रुपये से वाल्मीकि चौपाल बनेगी वहीं भूतमातरा गांव में 19.15 लाख रुपये से श्मशान घाट के काम होंगे। इसके अलावा गांधीनगर, कृष्णा कॉलोनी व न्यू अप्रूव्ड बूटर विहार में पाइप बिछाने सहित गलियां बनाने और जल निकासी के काम होंगे। इनके लिए नगर निगम अफसरों ने ई निविदा लगा दी है। इन पर 1.40 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है।
ई-निविदा प्रक्रिया पूरी होने यानी तय शर्तों को पूरा करते ठेकेदार व एजेंसियां व उनके रेट जायज मिलते हैं तो विस चुनाव से पहले काम पूरे हो सकते हैं। नगर निगम की ओर से नए कामों के चार वार्डों के लिए अलग-अलग छह ई निविदा लगाई गई हैं। इनमें वार्ड 12 में 26.70 लाख रुपये से रायपुर गांव में वाल्मीकि चौपाल, वार्ड 16 में 20.24 लाख रुपये से गांधीनगर पार्क से शर्मा स्वीट तक आरसीसी नाले का काम होगा।
विज्ञापन

वार्ड 16 में ही 25.34 लाख रुपये से गांधीनगर में गली व ड्रेन और 23.78 लाख रुपये से कृष्णा कॉलोनी में 200 व 250 एमएम डाया के एनपी-2 पाइप बिछाने सहित गली, वार्ड 18 में 19.15 लाख रुपये से भूत माजरा गांव में श्मशान घाट की चाहरदिवारी व शेड, वार्ड 22 में 25.43 लाख रुपये से न्यू अप्रूव्ड कॉलोनी बूटर विहार में एनपी-2 पाइप बिछाने सहित गली के निर्माण कार्य होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से पूरे कराए जाएंगे काम : निगमायुक्त
नगर निगम की ओर से शहर के कुल 51 कामों के लिए 15 करोड़ 13 लाख 59 हजार रुपये का फंड भी बुक किया गया है। इनकी ई निविदा लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि शहर के सभी रिहायशी क्षेत्रों में पक्की गलियां व जल निकासी सहित अन्य सुविधा देने का प्रयास है, जिसके लिए फंड बुक करने के साथ ई-निविदा लगाई जा रही हैं। यह काम जल्द शुरू व समय से पूरे हों, इसके लिए इंजीनियरिंग शाखा के अफसरों को दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed