फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Workers will protest on 22nd against Skill Employment Corporation

Yamuna Nagar News: कौशल रोजगार निगम के विरोध में कर्मी 22 को करेंगे प्रदर्शन

Thu, 11 Jul 2024 07:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 11 Jul 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Workers will protest on 22nd against Skill Employment Corporation
सरस्वती नगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरस्वती नगर के कौशल निगम के कर्मचारी 22 जुलाई को सर्व कर्मचारी संघ के जिला स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस दौरान हरियाणा कौशल रोजगार निगम का विरोध कर डीसी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसे लेकर इकाई प्रधान मनीष कुमार की अगुवाई में बुधवार को कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में सर्व कर्मचारी से जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने कर्मचारियों को बताया कि प्रदेश के सरकारी विभागों में 20-20 वर्ष से नाममात्र वेतन में नौकरी कर रहे कच्चे कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को समान काम समान वेतन देकर 58 साल तक रोजगार सुरक्षा की गारंटी देगी और नियमितीकरण की पॉलिसी बनाकर उन्हें पक्का करती लेकिन दस वर्षों में एक कच्चा कर्मचारी भी पक्का नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्रदेश में सरकार बनते ही कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से घटाकर 58 वर्ष करने, रेगुलराइजेशन की नीतियों को रद्द करने, पक्की भर्ती के बजाय हरियाणा रोजगार कौशल निगम से अस्थाई भर्तियां करने, कर्मचारियों की छंटनी करने, अनावश्यक ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने, कोरोना काल के 18 माह का डीए न देने जैसे मुद्दों पर कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी पर 22 जुलाई को सर्व कर्मचारी संघ की ओर से जिला स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन होगा। इसमें कर्मचारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम का विरोध करेंगे और डीसी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरस्वती नगर के कौशल निगम के कर्मचारियों ने शामिल होने का भरोसा दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खंड के सभी सरकारी दफ्तरों में हैंडबिल बांटे जाएंगे और दीवारों पर पोस्टर लगाए जाएंगे। जिलास्तरीय आक्रोश प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान करने को कर्मचारियों के साथ संपर्क किया जाएगा। इसी के तहत बुधवार को हुई बैठक का संचालन सह सचिव सोहन लाल ने किया। इस मौके पर अमन, मनजीत, अशोक, रजनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed