{"_id":"cd2db9d79c2d29ca2d1416f66c81fcb8","slug":"worker-sitting-on-a-hunger-strike-to-protest-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में अनशन पर बैठे आप कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में अनशन पर बैठे आप कार्यकर्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
Updated Sat, 05 Jul 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अनशन पर बैठ गए। जगाधरी अनाज मंडी पर धरना देकर बैठे कार्यकर्ताआें ने मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया और डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भेजा।
धरने के दौरान आप कार्यकर्ता ऋषिपाल ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के समय देश की जनता को अच्छे दिन लाने के सपने दिखाए थे, देश की जनता ने उन्हीं अच्छे दिनाें की उम्मीद में आपको बहुमत से जिताया था।
उन्होंने कहा कि जनता सरकार से उम्मीद कर रही थी कि चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा किया जाएगा, लेकिन सरकार बनते ही सबसे पहले डिफेंस में 100 प्रतिशत एफडीआई लाकर सुरक्षा को विदेशी हाथाें में सौंप दिया गया है। धरने के दौरान कुलविंद्र मुस्तफाबादी ने कहा कि सत्ता में आते ही सरकार उस गरीब जनता को भूल गई है, जिसने उसे वोट दिया था। यही कारण है कि रेल किराया, डीजल, पेट्रोल, घरेलू गैस के दाम को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
धरना देकर अनशन कर रहे आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताआें ने मौजूदा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद डीसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भेजा, जिसमें पार्टी की ओर से सरकार से लोकसभा चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा करने की मांग की गई है।
साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार वादों को पूरा नहीं करती, तो आप कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर अमरपाल आर्य, प्रिया शर्मा, पवन सहोता, जसपाल सिंह, बलविंद्र सिंह, राकी, सम्राट, अनिल प्रजापति मौजूद रहे।