फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Work will be done in four wards with Rs 1.42 crore

Yamuna Nagar News: चार वार्डाें में 1.42 करोड़ से होंगे काम

Tue, 29 Jul 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Work will be done in four wards with Rs 1.42 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की तरफ से चार वार्डाें में लगभग 1.42 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराएं जाएंगे। इन विकास कार्यों में वार्ड 11, 15, 16 व 17 में गलियों व नालियों का निर्माण, सैन धर्मशाला में शौचालय व चाहरदीवारी और वार्ड 17 के शिव नगर व आदर्श नगर में आरसीसी नाले का निर्माण शामिल हैं। नगर निगम ने विकास कार्यों के लिए निविदाएं जारी की हैं।
कुछ दिन पहले भी नगर निगम की ओर से चार करोड़ 61 लाख रुपये के विकास कार्याें के टेंडर जारी किए गए थे। अब निगम की ओर से 142 लाख रुपये में से 24.57 लाख रुपये से वार्ड 15 की हरी नगर कॉलोनी में जगदीश बावा के घर से गोयल आटा चक्की तक गली व साथ लगती गलियों का निर्माण, पाइप बिछाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड 16 के लक्ष्मी गार्डन में 26.25 लाख से डमरू चूर्ण वाले के घर से वालिया बूटीक तक, जसबीर बागा के घर से दीपक शर्मा के घर तक और दलजीत के घर से रोशन ढींगरा के घर तक गलियों व पाइप डाले जाएंगे। वार्ड 15 के लाजपत नगर में 21.30 लाख रुपये से अकाउंटेंट दुर्गा दास के घर से हरिओम हरजाई की दुकान तक पक्की गली व नालियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

31.44 लाख की लागत से वार्ड 17 के शिव नगर में मांगे राम के घर से मनु के घर तक, छबीला के घर से देवेंद्र के घर तक गलियों व नालियों का निर्माण होगा। 38.78 लाख की लागत से वार्ड 11 के गधौली स्थित सैन धर्मशाला में शौचालय और चारदीवारी का निर्माण होगा। 30.19 लाख से वार्ड 17 के शिव नगर से आदर्श नगर तक आरसीसी नाले का निर्माण किया जाएगा। फिहहाल काम आवंटित होने का इंतजार है।

हर वार्ड में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत चार वार्डों में 1.42 करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाए जाएंगे। वार्ड में पक्की गलियां, नालियां, सामुदायिक केंद्र व अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। जहां पक्की गलियां व पानी निकासी के प्रबंध नहीं है, वहां पक्की गलियों व नालियां बनाने के एस्टीमेट तैयार कर टेंडर लगाए जा रहे हैं। - सुमन बहमनी, मेयर नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed