फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Work stopped after defects were found; two junior engineers issued notices

Yamuna Nagar News: खामी मिलने पर रुकवाया काम, दो जेई को नोटिस

Fri, 23 Jan 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 23 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Work stopped after defects were found; two junior engineers issued notices
पाइप डालने के कार्य का निरीक्षण करतीं मेयर सुमन बहमनी व अन्य। प्रवक्ता - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने नगर निगम के वार्ड नंबर 22 की संजय विहार कॉलोनी में चल रहे गली निर्माण व अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने के काम का निरीक्षण किया। पाइप डालने में खामियां पाए जाने पर मेयर ने काम रूकवाया। साथ ही दो कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही निर्माण कार्य कर रही एजेंसी के सभी कार्यों की गहन जांच कर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने के आदेश भी दिए गए।
दो दिन पहले ही मेयर ने विकास कार्यों में खामियां मिलने पर अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की बात कही थी। अब मेयर फील्ड में उतर कर विकास कार्याें की जांच कर रहीं हैं। मेयर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में घटिया सामग्री या लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि जांच में दोषी पाए गए तो संबंधित अधिकारियों व एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने से पहले सभी तकनीकी मानकों, गुणवत्ता और नियमों की पूरी तरह से जांच सुनिश्चित की जाए। विकास कार्यों पर उनकी कड़ी नजर रहेगी और किसी भी स्तर पर कोताही सामने आने पर जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमन बहमनी ने वार्ड नंबर 12 के पार्षद तिलक राज, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज धीमान व अन्य के साथ पांसरा में राजकीय उच्च विद्यालय के सामने पार्क का भी निरीक्षण किया। पार्क के हालात देखकर मेयर ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारी को मोबाइल से वीडियो कॉल कर पार्क के मौजूदा हालात दिखाए और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
मेयर ने साफ कहा कि पार्क शहर के लोगों के लिए सुकून और स्वास्थ्य का केंद्र होते हैं, लेकिन यदि वे ही उपेक्षा का शिकार हों तो यह प्रशासन की बड़ी विफलता है। उन्होंने अधिकारियों को पार्क की साफ-सफाई, हरियाली, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को दुरुस्त कर सौंदर्यीकरण करने को कहा।
मेयर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों व क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। छात्राओं ने मेयर के समक्ष स्कूल को 12वीं कक्षा तक अपग्रेड करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा तक का स्कूल न होने के कारण अधिकतर छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती है। मेयर ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस संबंध में वह शिक्षा मंत्री से बात करेंगी।

कामी माजरा में सुनीं समस्याएं
पांसरा के बाद मेयर वार्ड 12 के कामी माजरा गांव पहुंचीं। वहां उन्होंने भाजपा नेता नेपाल राणा के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने सड़क, जल निकासी, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मेयर के समक्ष रखीं। मेयर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और किसी भी समस्या को लंबित न रखा जाए। जनता की समस्याओं के प्रति लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed