{"_id":"6980fd282d2d90a8a40e1367","slug":"won-three-medals-at-the-national-masters-athletics-championship-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-150807-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स स्पर्धा में तीन पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स स्पर्धा में तीन पदक जीते
Tue, 03 Feb 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
जीते गए पदक दिखाते नायब सिंह। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। 7वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कोच नायब सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए हैं। यह प्रतियोगिता अजमेर में आयोजित में आयोजित की गई थी।
कोच नायब सिंह ने 40-44 आयु वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा, पांच किलोमीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया, जिसे उन्होंने 19 मिनट 15 सेकंड में पूरा किया। साथ ही, चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में कांस्य पदक भी जीता। ऐसा कीर्तिमान स्थापित करने वाले वो अपने इलाके के पहले खिलाड़ी हैं।
उज्ज्वल भविष्य एनजीओ से जुड़े राकेश ने बताया कि नायब सिंह छोटे से गांव टोडरपुर से आते हैं और उन्होंने अपने क्षेत्र में खेल और फिटनेस की एक सशक्त संस्कृति विकसित की है। उनके प्रयासों से अनेक युवा नशे से दूर रहकर खेलों की ओर प्रेरित हुए हैं। वे वास्तव में युवाओं के लिए एक सच्चे प्रेरणास्रोत और आदर्श हैं।