फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Won gold medal in netball

Yamuna Nagar News: नेटबॉल में जीता सोने का तमगा

Tue, 05 Aug 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Won gold medal in netball
विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते बीईओ केएस संधावा। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खंड सरस्वतीनगर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाकौर में 11वीं कक्षा की छात्रा रजिया ने चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में ऑल इंडिया स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया है। बीईओ सरस्वतीनगर केएस संधावा ने छात्रा रजिया को ऑफिस में बुलाकर सम्मानित किया। संधावा ने कहा की नेशनल लेवल पर हमारे विद्यालय की छात्रा द्वारा गोल्ड मेडल जीतना हमारे ब्लॉक के साथ-साथ पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात है। छात्रा रजिया ने अपने विद्यालय के साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है। यह बहुत ही प्रसन्नता का विषय है कि एक मजदूर की बेटी जो एक ग्रामीण क्षेत्र के प्रवेश में पली- बड़ी और ऐसे विद्यालय में तैयारी की जहां पर आधुनिक सुविधाओं का अभाव है।
ऐसी विपरीत परिस्थितियों में छात्रा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतना निश्चित रूप से छात्रा की मेहनत, समर्पण और उनके कोच प्रवीण कुमार व स्टाफ की मेहनत का प्रतिफल है। छात्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए ट्रायल दिया हुआ है उसमें भी इनका चयन होना लगभग तय है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि बढ़ाएं।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रिंसिपल डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा ने भी छात्रा की इस उपलब्धि पर संपूर्ण स्टाफ को वह उनके माता-पिता को बधाई दी। विद्यार्थियों को जितना संभव हो सकेगा विद्यालय में सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर संस्कृत प्राध्यापक अनिल कुमार, हिंदी प्राध्यापक वीर सिंह, पंजाबी अध्यापिका नरिंदर कौर, खेल अध्यापक प्रवीण कुमार, नवदीप कौर कोच, अनुज कोच, गार्गी ड्राइंग अध्यापिका, शहनाज अख्तर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed